बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
प्रत्याशी नहीं, प्रतिक्षार्थी बनकर रहेंगे… बागी विधायकों के BJP में शामिल होने पर अखिलेश का हमला​ | Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद में उत्तराखंड सरकार का सख्त रुख, अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो, कठोर सजा मिलेगी​ | पूर्वांचल की 133 विधानसभा सीटों के बूथों की होगी ग्रेडिंग… विस्तारकों और प्रभारियों को निर्देश, क्या है BJP की रणनीति?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जिसके साथ खिंचवाती थी फोटो, वही होता था अगला शिकार…श्रद्धा दुबे पर चौंकाने वाले दावे​

लखनऊ। लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच के बीच श्रद्धा दुबे को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के कथित गैंगस्टर कनेक्शन और लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोपों की भी चर्चा हो रही है. दावा है कि वह गैंगस्टरों के साथ अपनी दोस्ती और […]

लखनऊ। लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच के बीच श्रद्धा दुबे को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के कथित गैंगस्टर कनेक्शन और लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोपों की भी चर्चा हो रही है. दावा है कि वह गैंगस्टरों के साथ अपनी दोस्ती और उनके नाम का इस्तेमाल लोगों पर धौंस जमाने के लिए करती थी. इतना ही नहीं, लोगों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों के जरिए उन्हें डराने और पैसे वसूलने के आरोप भी हैं.

तस्वीरों के जरिए दबाव बनाने का आरोप
आरोप है कि श्रद्धा दुबे जिन लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाती थी, बाद में उन्हीं तस्वीरों का इस्तेमाल उनके खिलाफ दबाव बनाने के लिए करती थी. पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति उससे दूरी बनाने की कोशिश करता, तो कथित तौर पर तस्वीरों के जरिए उसे डराया जाता था. श्रद्धा पर लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने के भी आरोप हैं.

यह भी दावा किया जा रहा है कि वह लोगों को गैंगस्टरों से अपने संपर्क होने की बात बताकर धमकाती थी. कथित तौर पर कुछ मामलों में गैंग से जुड़े लोगों के जरिए फोन करवाकर भी दबाव बनाने की कोशिश की जाती थी. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगी.

बाबू सिंह से भी दोस्ती की चर्चा
इस मामले में अभिषेक सिंह उर्फ बाबू सिंह का नाम भी सामने आया है. दिसंबर 2020 में बाबू सिंह अपहरण और मारपीट के एक मामले को लेकर चर्चा में आया था. आरोप था कि जेल में बंद बाबू सिंह की जमानत के लिए उसके गुर्गों ने टेंट कारोबारी विवेक कुमार रावत का अपहरण किया था.

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी, श्रद्धा दुबे.
आरोपों के मुताबिक कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा गया और उससे रुपये मांगे गए. करीब ढाई घंटे तक उसे शहर में घुमाने के बाद पिस्टल की बट से हमला करने और पैसे लाने की धमकी देकर छोड़ने की बात सामने आई थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की बाबू सिंह से भी दोस्ती थी. आरोप है कि वह इस तरह के कथित संपर्कों का हवाला देकर लोगों पर रौब जमाती थी. हालांकि, गैंगस्टरों के साथ उसके संबंध कितने गहरे थे और इन संपर्कों का शिवा शर्मा हत्याकांड से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है. फिलहाल, शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच के बीच श्रद्धा दुबे के कथित गैंगस्टर कनेक्शन और ब्लैकमेलिंग के आरोपों ने मामले को और चर्चा में ला दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY