बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
प्रत्याशी नहीं, प्रतिक्षार्थी बनकर रहेंगे… बागी विधायकों के BJP में शामिल होने पर अखिलेश का हमला​ | Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद में उत्तराखंड सरकार का सख्त रुख, अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो, कठोर सजा मिलेगी​ | पूर्वांचल की 133 विधानसभा सीटों के बूथों की होगी ग्रेडिंग… विस्तारकों और प्रभारियों को निर्देश, क्या है BJP की रणनीति?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ankita Bhandari Case: राहुल और प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता से मिले, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति रद्द करने की मांग​

: नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 14 अक्टूबर की शाम इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के मातापिता से मिले। दोनों करीब एक घंटे तक वहां रुके। परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर […]

: नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 14 अक्टूबर की शाम इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के मातापिता से मिले। दोनों करीब एक घंटे तक वहां रुके। परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील की है कि CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए और इसे रद्द किया जाए। गौतम को 12 अक्टूबर को राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

चार साल से अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, लेकिन एक ‘VIP’ आरोपी को संरक्षण और संवैधानिक पद का इनाम ज़रूर मिला।

जहां बलात्कारियों और हत्यारों का फूलमालाओं से स्वागत होता है और अपराधियों को सत्ता की ताकत से नवाज़ा जाता है उस महिलाविरोधी BJP से कोई उम्मीद की भी नहीं… pic.twitter.com/i598S7zG7t

— Rahul Gandhi October 14, 2026

‘मेरी बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद थी’

अंकिता की मां सोनी देवी ने कहा कि दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनकी चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या के मामले में जिस VIP को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उसे राज्यपाल बना दिया गया है। परिवार को समझ नहीं आ रहा कि न्याय के लिए किसके पास जाए। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई, लेकिन आम जनता ने हमेशा साथ दिया है।

पिता ने जांच पर उठाए सवाल

अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने पूछा कि अब तक कथित VIP की पहचान क्यों नहीं हुई। उन्होंने उर्मिला सनावर के वीडियो में लिए गए नामों की जांच की मांग की। पिता के मुताबिक, जनवरी 2026 में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान परिवार ने सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग की थी। 2 फरवरी को CBI जांच की घोषणा हुई, लेकिन उन्हें जांच की प्रगति की जानकारी नहीं मिली। पिता ने कहा कि जांच में पुराने गवाहों के बयान दोहराने के बजाय VIP की पहचान पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने उर्मिला सनावर का बयान दर्ज करने, जरूरत पड़ने पर सुरेश राठौर से पूछताछ करने और पुलकित आर्य के फोन से जुड़े पहलुओं की जांच करने की भी मांग की।

2022 में हुई थी अंकिता की हत्या

18 सितंबर 2022 को उत्तराखंड के वनंत्रा रिसोर्ट में 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या हुई थी। मामले में रिसोर्ट संचालक पुलकित आर्य और उसके 2 कर्मचारियों को दोषी ठहराकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अंकिता के फोन की चैट में VIP को एक्सट्रा सर्विस देने का जिक्र था।

दुष्यंत गौतम ने आरोपों को बताया था साजिश

दिसंबर 2025 में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के कथित ऑडियोवीडियो वायरल हुए, जिनमें और अजय कुमार के नाम लिए गए। गौतम ने आरोपों को खारिज करते हुए साजिश बताया और जनवरी 2026 में FIR दर्ज कराई। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी मानहानि याचिका पर अंतरिम राहत देते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स को संबंधित आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY