बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश में 3 महीने में पंचायत चुनाव, हाई कोर्ट के आदेश पर क्या बोले ओम प्रकाश राजभर​ | सिर कटा शव, DNA सबूत और उम्रकैद… भागलपुर के रेणु देवी हत्याकांड में 2 साल बाद आया फैसला​ | ‘UP फतह’ का मास्टर प्लान! चुनाव से पहले मैदान में उतरेंगे PM मोदी, BJP ने बनाई उद्घाटन और रैलियों की रणनीति​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

इलाज या शादी के लिए PF से कितना निकाल सकते हैं पैसा, चेक करें लिमिट​

अगर आपके PF खाते में ₹1 लाख जमा हैं और आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आप कितना पैसा निकाल सकते हैं? क्या आप ₹25,000, ₹50,000 या ₹75,000 निकाल सकते हैं? इसका जवाब आपकी जरूरत और EPFO के नियमों पर निर्भर करता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने PF से एडवांस पैसा निकालने […]

अगर आपके PF खाते में ₹1 लाख जमा हैं और आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो आप कितना पैसा निकाल सकते हैं? क्या आप ₹25,000, ₹50,000 या ₹75,000 निकाल सकते हैं? इसका जवाब आपकी जरूरत और EPFO के नियमों पर निर्भर करता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने PF से एडवांस पैसा निकालने के नियमों को आसान बनाया है, ताकि कर्मचारी मेडिकल खर्च, पढ़ाई, शादी और घर से जुड़ी जरूरतों के लिए अपने PF का इस्तेमाल कर सकें.

नए नियमों के तहत PF से आंशिक निकासी को तीन कैटेगरी में बांटा गया है. इनमें जरूरी खर्च, घर से जुड़े खर्च और खास परिस्थितियां शामिल हैं. इन नियमों में आंशिक निकासी के लिए कम से कम 12 महीने की सदस्यता की शर्त भी तय की गई है.

PF में ₹1 लाख हैं, तो कितना पैसा निकाल सकते हैं?

दिए गए नियमों के मुताबिक, पात्र सदस्य 12 महीने की सदस्यता पूरी करने के बाद अपने EPF बैलेंस का अधिकतम 75% तक निकाल सकते हैं. यानी अगर आपके PF खाते में ₹1 लाख हैं, तो पात्रता और लागू शर्तें पूरी होने पर ₹75,000 तक निकालने की सुविधा मिल सकती है. इस बैलेंस में कर्मचारी और कंपनी, दोनों का योगदान और उस पर मिला ब्याज शामिल होता है. हालांकि, आवेदन करने से पहले अपनी निकासी की कैटेगरी के नियम और शर्तें जरूर चेक कर लें.

कब निकाल सकते हैं पूरा पैसा?

अगर किसी कर्मचारी की नौकरी छूट जाती है, तो वह तुरंत 75% तक रकम निकाल सकता है. बाकी 25% रकम 12 महीने तक लगातार बेरोजगार रहने की शर्त पूरी होने तक खाते में रहती है. इसके बाद पूरी रकम निकालने का ऑप्शन मिल सकता है. ध्यान रखें कि PF से पैसा निकालने पर आपकी रिटायरमेंट के लिए जमा रकम कम हो जाती है. इस रकम पर आगे मिलने वाला ब्याज भी कम हो सकता है. इसलिए जरूरत पड़ने पर ही PF से पैसा निकालना बेहतर है. अचानक आने वाले खर्चों के लिए अलग इमरजेंसी फंड रखना भी मददगार हो सकता है.

इलाज के लिए कितना PF निकाल सकते हैं?

मेडिकल खर्च को जरूरी जरूरतों की कैटेगरी में रखा गया है. नए नियमों के तहत कर्मचारी गंभीर या जरूरी इलाज के खर्चों के लिए PF से एडवांस ले सकते हैं. इलाज के लिए एडवांस लेने की संख्या पर दूसरी कुछ कैटेगरी की तरह तय सीमा नहीं है. हालांकि, निकासी के लिए लागू नियमों का पालन करना जरूरी है.

शादी के लिए PF निकालने की सुविधा

नौकरी करने वाले लोग अपनी शादी के खर्च के लिए भी PF से पैसा निकाल सकते हैं. EPFO सदस्यता के दौरान इस सुविधा का इस्तेमाल अधिकतम 5 बार किया जा सकता है. इसके लिए भी तय शर्तें लागू होती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY