बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मुकेश अंबानी ने निवेशकों को दिया दिवाली गिफ्ट, 21 Oct को लाएंगे देश का सबसे बड़ा IPO​ | साहिल-मुस्कान को कब होगी फांसी? कोर्ट ने दिया 90 दिन का समय; जानिए क्या है विकल्प​ | LNJP में लगेंगे मॉडर्न सीटी स्कैन और 3-टेस्ला एमआरआई, गंभीर बीमारियों की जांच होगी तेज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘जन्नत में औरतों को भी मिलेंगे 72 पुरुष…’, हुदा जरीवाला के बयान पर भड़के उलेमा, चैट लीक के बाद वार्निंग​

Saharanpur News: एक पॉडकास्ट में हुदा जरीवाला द्वारा महिलाओं को भी जन्नत में 72 पुरुष मिलने वाले बयान पर देवबंदी उलेमा ने कड़ा ऐतराज जताया था. अब दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हुई निजी बातचीत के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, जिसके बाद यह मामला और अधिक तूल पकड़ चुका है. हुदा जरीवाला पोस्ट डिलीट […]

Saharanpur News: एक पॉडकास्ट में हुदा जरीवाला द्वारा महिलाओं को भी जन्नत में 72 पुरुष मिलने वाले बयान पर देवबंदी उलेमा ने कड़ा ऐतराज जताया था. अब दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हुई निजी बातचीत के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, जिसके बाद यह मामला और अधिक तूल पकड़ चुका है. हुदा जरीवाला पोस्ट डिलीट न करने पर कानूनी कार्रवाई और पुलिस में शिकायत की चेतावनी दे रही हैं, वहीं उलेमा का कहना है कि धार्मिक मामलों पर बात तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए.

ये विवाद 9 अक्टूबर को प्रसारित एक पॉडकास्ट के बाद शुरू हुआ, जिसमें हुदा जरीवाला शामिल हुई थीं. जन्नत में हूरों से जुड़े सवाल पर हुदा जरीवाला ने कहा था कि यदि पुरुषों को जन्नत में 72 हूरें मिलेंगी, तो महिलाओं को भी 72 पुरुष मिलेंगे. इस बयान के सामने आते ही धार्मिक मान्यताओं पर चर्चा छिड़ गई. देवबंद के उलेमाओं ने स्पष्ट किया कि इस्लामी मसलों पर टिप्पणी करने से पहले कुरान, सुन्नत और प्रामाणिक धार्मिक ग्रंथों की सही जानकारी होना अनिवार्य है.

मौलाना कारी इसहाक गोरा का रुख: ‘अनुमान से नहीं समझ सकते दीन’

जमीयत दावतुल मुसलिमीन के संरक्षक और देवबंदी आलिम मौलाना कारी इसहाक गोरा ने हुदा जरीवाला की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. मौलाना ने कहा कि धर्म से जुड़े विषयों को व्यक्तिगत इच्छाओं या अनुमानों के आधार पर नहीं आंका जा सकता. इसके लिए ठोस धार्मिक ज्ञान और प्रामाणिक दलीलों की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि सवाल पूछना गलत नहीं है, लेकिन अधूरी जानकारी के साथ राय देने से आम लोगों के बीच गलतफहमियां फैलती हैं.

हुदा ने दी लीगल एक्शन की धमकी, उलेमा ने दिया यह जवाब

मौलाना कारी इसहाक गोरा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद हुदा जरीवाला ने उन्हें मैसेज कर आपत्ति जताई, जिसके स्क्रीनशॉट अब सार्वजनिक हो चुके हैं. चैट स्क्रीनशॉट के अनुसार, हुदा जरीवाला ने मौलाना से पोस्ट तुरंत डिलीट करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि एक मुस्लिम महिला होने के नाते उन्हें निशाना बनाकर बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने पोस्ट न हटाने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.

दूसरी तरफ मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि किसी बयान पर वैचारिक और प्रामाणिक ऐतराज जताना हर नागरिक का अधिकार है. उनका मकसद किसी की तौहीन करना नहीं, बल्कि धर्म के प्रति सही जानकारी प्रस्तुत करना है. उन्होंने कहा कि यदि किसी को आपत्ति है, तो वह तथ्यों और दलीलों के साथ अपना पक्ष रखे.

पहले भी जेल जा चुकी हैं हुदा जरीवाला

उल्लेखनीय है कि हुदा जरीवाला राजनीति, सोशल मीडिया और पत्रकारिता से जुड़ी रही हैं. वो यूट्यूबर, राजनीतिक विश्लेषक, पूर्व न्यूज एंकर और आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता भी रह चुकी हैं. सितंबर महीने में सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले में अपनी विवादित टिप्पणियों के कारण भी वह सुर्खियों में आई थीं. उस मामले में सहारनपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY