बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Paytm, MobiKwik समेत इन फिनटेक शेयरों में क्यों आई तेजी, क्या UPI से है कनेक्शन?​ | बैंक ऑफ बड़ौदा पर 15 अरब डॉलर का भारी-भरकम मुकदमा: दुबई के बिजनेसमैन BR शेट्टी के आरोपों से मचा हड़कंप, गिरे शेयर!​ | छठ तक नहीं बदलेगा ट्रेनों का प्लेटफॉर्म, बिना टिकट स्टेशन में एंट्री बंद; भीड़ पर रेलवे का फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शहनवाज बनकर निकाह करने पहुंचा विराट… मीट की थाली ने खोल दी पोल, टूटी शादी, दुल्हन की सलाह पड़ी भारी​

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुदाबाद जिले के मैनाठेर इलाके से एक हैरान कर देने वाला और अनोखा मामला सामने आया है. यहां प्यार की खातिर धर्म की दीवार लांघने की एक पूरी योजना का ऐन वक्त पर पर्दाफाश हो गया. दिल्ली से बड़े अरमानों के साथ मैनाठेर पहुंची बारात बिना दुल्हन लिए ही बैरंग […]

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुदाबाद जिले के मैनाठेर इलाके से एक हैरान कर देने वाला और अनोखा मामला सामने आया है. यहां प्यार की खातिर धर्म की दीवार लांघने की एक पूरी योजना का ऐन वक्त पर पर्दाफाश हो गया. दिल्ली से बड़े अरमानों के साथ मैनाठेर पहुंची बारात बिना दुल्हन लिए ही बैरंग वापस लौटने को मजबूर हो गई. दिल्ली निवासी एक हिंदू युवक अपनी मुस्लिम प्रेमिका के कहने पर अपनी असली पहचान छिपाकर ‘शहनवाज’ नाम से बारात लेकर पहुँचा था. शादी की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी थीं, लेकिन निकाह से ठीक पहले परोसी गई मीट की थाली ने इस पूरी योजना की पोल खोलकर रख दी.

जानकारी के अनुसार, विवाह का माहौल पूरी तरह सामान्य था और रस्में निभाई जा रही थीं. जैसे ही बारातियों और दूल्हे के सामने खाने में मीट परोसा गया, पूरा खेल बिगड़ गया. नवरात्र का समय होने के कारण दूल्हे और उसके साथ आए फर्जी बरातियों ने थाली में मीट देखते ही खाना खाने से साफ इनकार कर दिया. अचानक खाना खाने से इनकार करने पर लड़की पक्ष और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद बहस और विवाद शुरू हो गया.

निकाह के समय आधार कार्ड मांगने पर फंसा पेंच

इस अजीबोगरीब घटनाक्रम में निकाह की कागजी प्रक्रिया के दौरान मुख्य भेद खुला. जब मौलवी और ग्रामीणों ने निकाहनामा तैयार करने के लिए दूल्हे पक्ष से आधार कार्ड और पहचान पत्र मांगा, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. पहचान पत्र न देने की जिद पर मौलवी और स्थानीय लोगों का शक यकीन में बदल गया. पड़ताल में सामने आया कि बारात में शामिल दोस्त और बराती भी किराए पर या वेशभूषा बदलकर लाए गए थे.

FIR

दिल्ली के अस्पताल में हुई थी मुलाकात, युवती ने रची थी योजना

पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे ड्रामे की शुरुआत करीब एक साल पहले हुई थी. युवती अपनी बहन के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल गई थी, जहां उसकी मुलाकात दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी युवक से हुई थी. अलगअलग धर्म होने के कारण परिजनों के राजी न होने के डर से युवती ने ही प्रेमी को ‘शहनवाज’ नाम अपनाकर शादी करने की सलाह दी थी. युवती अपने परिजनों और गांव वालों को धोखे में रखकर यह निकाह कराना चाहती थी, लेकिन ऐन वक्त पर पोल खुल गई.

पुलिस की जांच में सामने आया असली नाम ‘विराट वेदी’

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना मिलते ही मैनाठेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मैनाठेर थाने के इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि खाने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी. पुलिस पूछताछ में दूल्हे ने अपनी असली पहचान कबूल की, उसका वास्तविक नाम विराट वेदी है. पुलिस की मौजूदगी में युवक ने पूरी सच्चाई कबूल की, जिसके बाद बिना किसी कानूनी झंझट के बारात बिना दुल्हन के दिल्ली वापस लौट गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY