शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बाजार में गिरावट के बीच ग्रोथ फंड बन रहे निवेशकों की पसंद, 1 लाख ऐसे बन गए 4.3 करोड़ रुपए​ | ग्रेटर नोएडा: रात में घर से बुलाकर ले गए दोस्त, सुबह पार्क में लहूलुहान मिला युवक; इलाज के दौरान मौत​ | Pregnancy Test Myths: प्रेगनेंसी टेस्ट में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी! जानें टेस्ट कराने का सही वक्त​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

INDIA गठबंधन को 2024 में हराया, 2027 में भी हराएंगे… अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना​

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव गोसाईपुर पहुंचे. इस अवसर पर अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती नहीं दी है. उन्होंने सलाह दी कि वो […]

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव गोसाईपुर पहुंचे. इस अवसर पर अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती नहीं दी है. उन्होंने सलाह दी कि वो अयोध्या से इतने ही आश्वस्त हैं तो उन्हें अयोधया से चुनाव लड़ना चाहिए. 15 दिन के अंदर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर तंज कसते हुए ने कहा कि मंदिर के बाहर बैठा हुआ भिखारी भी चढ़ावा चोरी नहीं करता है. उन्होंने साफ कहा कि 2027 में यूपी में परिवर्तन होने जा रहा है और बीजेपी की सरकार का पतन होगा और पीडीए की सरकार बनेगी.

उन्होंने सुहलदेव पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी ने उनके अंदर से बारगेनिंग पावर छीन लिया है और ये ओम प्रकाश राजभर नहीं समझ पा रहे हैं.

CJP आंदोलन को नैतिक समर्थन का ऐलान

वहीं, सीजेपी के 10 अक्टूबर को जंतरमंतर पर प्रदर्शन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा नैतिक समर्थन उनको है. पहले भी था और आज भी है. बता दें कि सीजेपी ने SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ शनिवार को दिल्ली में आंदोलन का ऐलान किया है. इस आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने बड़ी तैयारी की है और कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

यूपी चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत दावा

वहीं, इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन से 2024 में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हराया और 2027 में उसी गठबंधन से हराएंगे. चुनाव का समय नहीं बचा है. समाजवादी पार्टी तैयार है . उन्होंने कहा कि ठीक से जोड़ेंगे तो 50 दिन का भी समय नहीं बचा है. जीत और सीट यही गठबंधन का आधार है. वहीं, अमेरिका द्वारा इंफोसिस, विप्रो जैसी कंपनियों को ग्रीन कार्ड देने पर रोक लगाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब ये लोग अमेरिका में नहीं रहेंगे तो कहां जाएंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY