Petrol Filling Tips: आज के समय में मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद से ही पेट्रोल की कीमत धीरेधीरे आसमान छूती जा रही हैं। ऐसे में अधिक कीमतों को देखते हुए हर कोई अपने वाहन में कम पेमेंट का पेट्रोल भरवाते हैं, लेकिन क्या कम पैसो का पेट्रोल भरवाना सही है। या ज्यादा अमाउंट का भरवाना सही। जैसे कुछ लोग हर दूसरे दिन 100 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं, वहीं कुछ लोग एक बार में 500 का पेट्रोल भरवा लेते हैं, जिससे उन्हें कुछ दिनों तक पेट्रोल पंप के चक्कर न लगाने पड़े।

ऐसे में सवाल उठाता कि 100 रुपये का पेट्रोल भरवाना या फिर 500 रुपये का पेट्रोल भरवाना ज्यादा बेहतर क्या होगा? क्या कमकम पेट्रोल भरवाना नुकसानदायक हो सकता है, आइए विस्तार से जानते हैं।
100 या 500 रुपये कितने का भरवाएं पेट्रोल?
फ्यूल पंप की सुरक्षा
अगर आप बारबार केवल 100 रुपये का पेट्रोल डलवाते है, तो इससे टैंक में हमेशा कम ईंधन रहता है। इससे आधुनिक बाइकों और कारों का इलेक्ट्रिक फ्यूल पंप गर्म होकर खराब हो सकता है। टैंक में कम से कम एक चौथाई या आधा ईंधन हमेशा रखना चाहिए। इसलिए 500 रुपये का पेट्रोल भरवाना ज्यादा बेहतर होगा।
समय और ऊर्जा की बचत
अगर आप 100 रुपये का पेट्रोल भरवाते हैं तो आपको बारबार पेट्रोल पंप जाने और लाइन में लगने से आपका समय और वाहन का अतिरिक्त ईंधन दोनों बर्बाद होता हैं। वहीं अगर 500 का पेट्रोल भरवाएंगे, तो कुछ दिनों के लिए फ्री की जाती है। इस वजह से कई लोग 110 और 519 इस तरह से पेट्रोल भरवाते है। लेकिन पेट्रोल पंप की मशीनें लीटर के हिसाब से सेट होती हैं, और सॉफ्टवेयर राशि के अनुसार पेट्रोल की मात्रा तय करता है। फिर भी, यदि आप चाहें तो 100 या 500 के बजाय लीटर के हिसाब से या अलग राशि का पेट्रोल डलवा सकते हैं।