सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Volvo ने इंडिया में लॉन्च की दमदार इलेक्ट्रिक कार, सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग, 625 KM की रेंज​ | वो 5 सरकारी बैंक, जो FD पर सीनियर सिटीजंस को करा रहे सबसे ज्यादा कमाई​ | मोटापा, शराब, हाई BP और AI का गलत इस्तेमाल…आने वाली इंसानी नस्लों पर मंडरा रहे ये 17 खतरे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Smartphone के Camera Lens में आ गई नमी, हटाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स​

बदलते मौसम में बारिश जरुर देखने को मिलती है। इस समय देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है। कई बार इस मौसम में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय दिक्कत आती है। इन्हीं में से एक समस्या डिवाइस के कैमरे के लेंस के अंदर नमी का आ जाना है। कभीकभी बारिश में […]

बदलते मौसम में बारिश जरुर देखने को मिलती है। इस समय देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है। कई बार इस मौसम में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय दिक्कत आती है। इन्हीं में से एक समस्या डिवाइस के कैमरे के लेंस के अंदर नमी का आ जाना है।

कभीकभी बारिश में भीगने या ज्यादा नमी वाले वातावरण में रहने से कैमरे के लेंस पर धुंध छा जाती है। इसकी वजह से फोटो भी धुंधली आती हैं और कैमरे की क्वालिटी खराब हो सकती है। अगर आपको डिवाइस के कैमरे में भी नमी चली गई है, तो जान लें कि कैमरे में नमी आने पर सबसे पहले क्या करें?

कैमरे में नमी आने पर क्या करें?

यदि आपके फोन के कैमरे में धुंध नजर आ रही है, तो सबसे पहले डिवाइस को बारिश और पानी से दूर रखें। इसके अलावा, आपका फोन गीला है, तो उसको तुरंत ऑफ कर दें और चार्जिंग पर गलती से भी न लगाएं। सबसे पहले आप डिवाइस के बाहरी हिस्से को सुखा लें। फिर मुलायम कपड़े से इसे अच्छे से साफ कर लें। अब आप फोन को किसी सूखी और हवादार जगह पर कुछ देर के लिए छोड़ दें, जिससे नमी धीरेधीरे बाहर निकल जाएगी।

अगर आपके फोन के कैमरे के अंदर नमी जा चुकी है, तो सिर्फ बाहरी लेंस को क्लीन करने से समस्या दूर होती है। ऐसी कंडीशन में फोन को सूखने के लिए कुछ समय दें। अक्सर देखा गया है कि फोन में पानी जाने पर अक्सर उसे चावल के डिब्बे में रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन ये सही तरीका नहीं है क्योंकि चावल के छोटे कण और धूल फोन को पोर्ट में फंस जाते हैं। इसकी जगह आप सिलिका जेल के पैकेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपको एकदम बेहतरीन रिजल्ट देगा।

ये गलती न करें

अगर आपके कैमरे में नमी आ जाए, तो मोबाइल को कभी भी हेयर ड्रायर, हीटर या तेज धूप से सुखाने की गलती न करें। क्योंकि ज्यादा गर्मी के कारण डिवाइस के डिस्प्ले, बैटरी और दूसरे इंटरनल पार्ट्स को डैमेज कर सकती है। ध्यान रहे कि फोन को जोर से झटकें नहीं और लेंस को ओपन करके खुद साफ न करें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY