Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई. दरअसल, सराफत अली नाम का शख्स मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचा था. इस दौरान वुजू करते समय अचानक उनको घबराहट महसूस हुई और वो वुजू करते समय गिर पड़े. यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वहीं मौके पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताहिक, सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में मस्जिद में नमाज से पहले वुजू करते समय एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और वो कमर के बल पीछे की ओर गिर पड़ा. शख्स की मौके पर ही मौत हो गई थी. ये पूरी घटना मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. लोग शख्स को लेकर अस्पताल की तरफ दौड़े लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम सराफत था उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है, वहीं घटना से ग्रामीण भी सकते में हैं.
वुजू करते समय गिरे
जानकारी के मुताबिक, बुड्ढा खेड़ा गांव निवासी सराफत पुत्र रियासत रविवार को नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचा था. वजू करते समय अचानक उसकी हालत बिगड़ गई. मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसे संभालने और पानी पिलाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ. इसके बाद परिजन उसे गंगोह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हार्ट अटैक से शख्स की मौत
ग्राम प्रधान हरीश चौधरी के मुताबिक, सराफत छह भाइयों में सबसे बड़ा था. वह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. उसके परिवार में एक बड़ी बेटी और एक छोटा बेटा है. घर की जिम्मेदारी मुख्य रूप से उसी के कंधों पर थी. ऐसे में उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट और गहरा गया है.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सराफत की मौत की खबर मिलते ही घर में चीखपुकार मच गई. परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हाल है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है गांव में शोक का माहौल है. बाद में गमगीन माहौल में सराफत को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्दएखाक कर दिया गया.