Two LPG Connections Subsidy: आज के समय में लगभग हर घर में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। आज के दौर में माइक्रोबेव, इंडेक्शन जैसी सुविधा होने के बाद भी सबसे ज्यादा LPG गैस का इस्तेमाल करते है।

सरकार ने सबको गैस में खाना बनाने की सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना चालू की इसके तहत पात्र महिला लाभार्थियों को LPG गैस सिलेंडर की सब्सिडी बैंक अकाउंट में आती है, लेकिन कई बार मन में सवाल आता है कि, अगर एक ही घर में दो LPG कनेक्शन होंगे तो क्या दोनों सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी या नहीं? आइए विस्तार से जानते हैं।
क्या दो गैस कनेक्शन पर मिलेगी सब्सिडी?
अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि, अगर घर में दो गैस कनेक्शन लेने से दोनों में सब्सिडी मिलेगी या नहीं तो एक घर में दो LPG कनेक्शन पर दोनों में सब्सिडी नहीं मिलेगी।
नियमों के मुताबिक, एक घर में एक ही एलपीजी कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ मिलता है, ऐसे में अगर एक ही परिवार में एक से ज्यादा गैस कनेक्शन है। तो भी एक पर ही सब्सिडी मिलेगी अगर आप दोनों कनेक्शन पर सब्सिडी ले रहें हैं, तो यह गैरकानूनी है, ऐसे में कनेक्शन रद्द किया जा सकता है।
दो सिलेंडर के लिए करें ये काम
अगर आपके घर में गैस की खपत ज्यादा होती है। तो ऐसे में दो अलग अलग सिलेंडर लेने की जगह जब आप कनेक्शन लेते हैं । उसमें डबल बॉटल कनेक्शन का ऑप्शन चुने। इसमें आपको कनेक्शन एक मिलता है, लेकिन सिलेंडर दो मिल जाते है। ऐसे में आपको दो कनेक्शन लेने की जरुरत नहीं है।
अटक जाए सिलेंडर के सब्सिडी के पैसे?
ऑनलाइन ऐसे करें Check?
1.सबसे पहले ऑफिशियल MyLPG.in की वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर आपको तीन गैस कंपनियों के आइकन दिखाई देंगे, उस पर क्लिक करें।
3. मेनू में जाकर ‘Give your feedback online’ विकल्प पर क्लिक करें।
4. अब ‘LPG’ कैटेगरी चुनें और उसके बाद ‘Subsidy Related ‘ पर क्लिक करें।
5. इसके बाद ‘Subsidy Not Received’ विकल्प पर क्लिक करें।
6. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें और सबमिट करें।
ऐसा करते ही आप स्टेट्स ट्रैक कर सकते हैं। आपके सामने पिछले लेनदेन की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें यह जानकारी होगी कि सब्सिडी की राशि किस तारीख को आपके बैंक खाते में भेजी गई है।