सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Smartphone के Camera Lens में आ गई नमी, हटाने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स​ | व्रत में थकान-कमजोरी रहेगी दूर! नवरात्रि में खाएं ये 5 हेल्दी फलाहारी डिशेज​ | दुनिया में महंगाई रोकना मुश्किल क्यों, अर्थशास्त्र का नोबेल पाने वाले विजेताओं के मॉडल से समझें मंदी का फॉर्मूला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्यारी बेटी को दें मां दुर्गा से जुड़ा नाम, झलकती है दिव्य शक्ति, देखें लिस्ट​

बेटी का जब घर में जन्म होता है तो उसे सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. कहते हैं कि घर में देवी लक्ष्मी, सरस्वती आई हैं. नवरात्रि में बेबी गर्ल का जन्म हो तो इसे और भी खास मानते हैं और सीधे तौर पर देवी दुर्गा का आशीर्वाद माना जाता है. अगर […]

बेटी का जब घर में जन्म होता है तो उसे सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. कहते हैं कि घर में देवी लक्ष्मी, सरस्वती आई हैं. नवरात्रि में बेबी गर्ल का जन्म हो तो इसे और भी खास मानते हैं और सीधे तौर पर देवी दुर्गा का आशीर्वाद माना जाता है. अगर शारदीय नवरात्रि में या फिर हाल ही में आपके यहां बेटी का जन्म हुआ है तो आप आदिशक्त, जगदम्बा मां से जुड़े नामों में से अपनी बेटी के लिए नाम चुन सकते हैं. इस आर्टिकल में देखें ऐसे ही 10 नामों की लिस्ट और उनका मतलब.

बच्चे का जन्म होने पर उसका नाम चुनना मातापिता से लेकर पूरे परिवार के लिए बेहद एक्साइटेड करने वाला होता है. ये उसके लिए लिए जाने वाले शुरुआती बड़े और भावुक फैसलों में से एक होता है. कहा जाता है कि नाम इंसान की पर्सनैलिटी पर भी असर डालता है. तो यहां देखिए लड़कियों के लिए 10 नाम जो हिम्मत और नारी शक्ति के साथ ही मां की दिव्यता को दर्शाते हैं.

“आध्या”

आप अपनी नन्हीं परी का नाम ‘आध्या’ रख सकते हैं जो संस्कृत शब्द ‘आद्य’ से आया है. इसका अर्थ है “पहला” या “मूल”. यह नाम ‘आद्या शक्ति’ से जुड़ा है. ये नाम न सिर्फ ट्रेंडी और अच्छा लगता है, बल्कि देवी दुर्गा के सृजन स्वरूप को रिप्रजेंट करता है.

“शैलजा”

आप अपनी बेटी का नाम शैलजा भी रख सकते हैं. ये देवी पार्वती के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला नाम है. यानी हिमालय पर्वत की बेटी शैलपुत्री. इसका एक अर्थ नदी भी होता है. इस नाम को धैर्य के साथ ही शक्ति, सौम्यता, चंचलता से भी जोड़ा जाता है. इसके अलावा आप इसी से जुड़े नाम जैसे आद्रिजा और गिरिजा भी चुन सकते हैं.

“आर्या”

मां दुर्गा से इंस्पायर बेबी गर्ल के नामों की बात करें तो ‘आर्या’ एक बेहतरीन नाम है. ये मां दुर्गा का ही एक नाम है, जिसका मतलब होता है धर्म और ज्ञान के मार्ग पर चलने वाली श्रेष्ठ देवी, सदा पूजनीय और उत्तम आचरण करने वाली, परम चेतना.

“वैष्णवी”

आप नवरात्रि में बेटी का नाम ‘वैष्णवी’ रखें जो पुकारने में भी बेहद प्यारा लगता है. जम्मू की अधिष्ठात्री देवी माता वैष्णो को भी वैष्णवी ही कहा जाता है. इसका एक अर्थ भगवान विष्णु की दैवीय शक्ति या ऊर्जा भी है, क्योंकि माता लक्ष्मी के स्वरूप को भी वैष्णवी कहते हैं, जो श्रीहरी की मूल शक्ति भी कहलाती हैं.

“चित्रा”

अपनी प्यारी बेटी के लिए आप “चित्रा” नाम चुन सकते हैं. वैदिक ज्योतिष में ये आकाश मंडल के 14वें नक्षत्र का भी नाम है, क्योंकि ये चमकते हुए मोती की तरह दिखाई देता है. इस नाम का अर्थ उज्जवल, अद्भुत या चमकीला होता है. इसी के साथ मां दुर्गा के 108 नामों में ‘चित्रा’ भी एक नाम है, जो मनमोहक, अलौकिक और दिव्य हैं. जिनकी आभा करोड़ों सूर्यों से भी ज्यादा चमकीली है.

“अनंता”

माता रानी से इंस्पायर नामों में बेटी के लिए “अनंता” नाम दे सकते हैं. ये मां दुर्गा और पार्वती का एक नाम है. एक ऐसी देवी जिनकी दया, रूपों और शक्ति का कोई अंत नहीं है. वहीं अनंता हैं, जो कभी समाप्त न हो.

“भव्या”

हिंदू शास्त्रों में मां दुर्गा का एक नाम “भव्या” भी है, जो उनके अत्यंत तेजस्वी, भव्य और दिव्य स्वरूप को दर्शाता है. वो भक्तों का कल्याण करने वाली देवी हैं. इसका अर्थ होता है, अत्यंत लोकप्रिय, भव्य, सुंदर और कल्याणकारी.

“भाविनी”

बेटी के लिए अगर आप “भाविनी” नाम चुनते हैं तो इसका अर्थ होता है वो देवी जो पूरे ब्रह्मांड की जननी हैं और समस्त जीवों के लिए जिनमें असीम ममता और करुणा है. ये भी देवी दुर्गा के 108 नामों में से एक है.

“चिन्मयी”

मां दुर्गा के 108 नामों में “चिन्मयी” भी है जो काफी यूनिक नाम रहेगा. कम ही लड़कियों का ये नाम सुनने को मिलता है. कई बार लोगों को लगता है कि ये तो ट्रेंड में नहीं है, लेकिन जब आप नाम रखेंगे तो दूसरे भी उससे इंस्पायर होते हैं. इसका मतलब होता है आदिशक्ति, सर्वोच्च देवी मां दुर्गा, जो परम चेतना का रूप हैं और संसार से अंधकार को मिटाती हैं.

“मनस्वी”

मां दुर्गा के नामों में से एक “मनस्वी” का अर्थ है, स्वाभिमानी, दृढ़ निश्चयी, बुद्धिमान जो अपने मन पर पूर्ण नियंत्रण रखने में सक्षम हो. ये मनस शब्द से आया है, जिसका मतलब उच्च विचारों और मजबूत मानसिक शक्ति वाली स्त्री को दिखाता है. मनस्वी नाम मां दुर्गा के साथ ही ज्ञान की देवी सरस्वती से भी जोड़ा जाता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY