रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
CJI Surya Kant: राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक को झटका, CJI सूर्यकांत ने मुलाकात का अनुरोध ठुकराया​ | हमने लाखों लोगों के नाम एड करवाए, PDA के मसीहा ने क्या किया? ओवैसी का SIR पर अखिलेश पर वार​ | IND vs WI: गौतम गंभीर की रणनीति ने तो हरा ही दिया था, अंत में श्रेयस अय्यर के इस मास्टरस्ट्रोक से 14 रनों से जीता भारत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नीता अंबानी के स्टाइल में दिखी गुजराती कला की विरासत, उनका लुक है बेहद खास​

नीता अंबानी के नए लुक ने एक बार फिर से ध्यान खींच लिया है. उन्होंने स्वदेश के एक साल पूरे होने और नवरात्रि से पहले की शाम के इवेंट में वो मजेंटा कलर की साड़ी में नजर आईं. उनका लुक ग्रेसफुल होने के साथ ही एलिगेंट है और भारत की शिल्प परंपराओं को भी रिप्रजेंट […]

नीता अंबानी के नए लुक ने एक बार फिर से ध्यान खींच लिया है. उन्होंने स्वदेश के एक साल पूरे होने और नवरात्रि से पहले की शाम के इवेंट में वो मजेंटा कलर की साड़ी में नजर आईं. उनका लुक ग्रेसफुल होने के साथ ही एलिगेंट है और भारत की शिल्प परंपराओं को भी रिप्रजेंट करता है. इस साड़ी को स्वदेश के ही कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है. साड़ी पर की गई बारीक डिटेलिंग से लेकर इसके साथ पेयर किए गए ब्लाउज में भी कई खासियत हैं. तो चलिए जान लेते हैं उनके इस लुक के बारे में डिटेल के साथ.

नीता अंबानी स्वदेश का फाउंडर हैं. इसके एक साल पूरे होने पर उनका ये इवेंट देवी शक्ति को भी समर्पित रहा, जिसमें कई जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की. मिसेज अंबानी के ज्यादातर लुक भारत के अलगअलग क्षेत्रों की कला की कहानी कहते हैं. इस बार उन्होंने गुजरात की बेहद पुरानी बुनाई वाली साड़ी पहनी है.

नीता अंबानी का साड़ी लुक

नीता अंबानी ने ‘स्वदेश अशावली’ सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसको फ्री स्टाइल पल्लू में बेहद खूबसूरती के साथ ड्रेप किया गया है. इससे उनके वेलवेट कोटी ब्लाउज का डिजाइन एलिगेंस के साथ शो हो रहा है. मैजेंटा और सुनहरे रंग की साड़ी में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके कमाल के ग्रेस ने लुक में चार चांद लगा दिए हैं.

गुजरात की कला दिखाती साड़ी

नीता अंबानी ने अशावली सिल्क साड़ी कैरी की है, जिसे बारीक पैटर्न वाले डिजाइनों और शानदार ब्रोकेड वर्क के लिए जाना जाता है. ‘अशावली’ गुजरात की सदियों पुरानी बुनाई परंपरा है, जिससे ये साड़ी तैयार की गई है. इसे स्वदेश के कुशल बुनकरों ने 5 महीनों में बनाकर तैयार किया है.

साड़ी में चमकती सुनहरी जरी से पेजली बूटे, बारीक जियोमेट्रिक जालीदार सीक्वेंस डिजाइन बनाया गया है. इसी के साथ उसके पल्लू पर ‘ट्रीऑफ़लाइफ’ और वेस मोटिफ्स बने हुए हैं, जिन्हें रत्नजैसे रंगों वाली मीनाकारी की डिटेलिंग से और भी खूबसूरत बनाया गया है.

ब्लाउज भी है बेहद खास

नीता अंबानी ने इसके जो ब्लाउज कैरी किया है, उसकी स्लीव्स पर बारीक जरी का काम किया गया है तो वहीं साथ में इसी शेड की डार्क वेलवेट कोटी भी एड की गई है और उसपर भी फूल, कली, कर्व जैसे खूबसूरत जरी के पैटर्न हैं. इस पूरे डिजाइन को सुनहरे धागे , तारों का इस्तेमाल किया गया है. ये एक लचीला खोखला पाइप जैसा तार होता है, जिसका इस्तेमाल कढ़ाई में डेंस या लोडिंग और कलियां बनाने के लिए करते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Swadesh Online

एसेसरीज से लुक में लगे चार चांद

नीता अंबानी ने अपने इस साड़ी लुक के लिए मैचिंग एसेसरीज कैरी की. उन्होंने गले में मल्टीस्ट्रैंड बीडेड रानी हार कैरी किया है, जिसे कंठा हार भी कहा जाता है. ये लुक में शाही टच एड रता है. इसी के साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग कैरी किया हैं और सिंपल जूड़ा हेयर स्टाइल को गजरे के साथ डेकोरेट किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY