रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हमने लाखों लोगों के नाम एड करवाए, PDA के मसीहा ने क्या किया? ओवैसी का SIR पर अखिलेश पर वार​ | IND vs WI: गौतम गंभीर की रणनीति ने तो हरा ही दिया था, अंत में श्रेयस अय्यर के इस मास्टरस्ट्रोक से 14 रनों से जीता भारत​ | दरोगा भर्ती-2025: यूपी सरकार को हाईकोर्ट से राहत, फाइनल आंसर-की को चुनौती देने वाली याचिका खारिज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पंजाबः LPU के छात्र ने की सुसाइड, PG के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव; मचा हड़कंप​

पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितयों में सुसाइड कर लिया है. 21 साल के छात्र का शव उसके PG वाले कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला. वह कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी का हॉस्टल छोड़कर PG में रहने आया था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव […]

पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थितयों में सुसाइड कर लिया है. 21 साल के छात्र का शव उसके PG वाले कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला. वह कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी का हॉस्टल छोड़कर PG में रहने आया था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस की सूचना पर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं.

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, LPU के पास मेहरू गांव स्थित लॉ गेट इलाका छात्रों की चहलपहल के लिए जाना जाता है. 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात इसी इलाके के एक निजी पीजी में रहने वाले 21 साल के एक छात्र ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा ली. उसका शव कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका मिला है. सुबह छात्र उसके कमरे में पहुंचे और वहां स्थिति देखी तो हड़कंप मच गया.

मकान मालिक ने बुलाई पुलिस

शोर शराबा होने पर पीजी संचालक खुद वहां पहंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है. पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि पहले यह छात्र यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता था, लेकिन कुछ दिन पहले ही हॉस्टल छोड़कर यहां पीजी में रहने आ गया था.

परिवार के बयान पर एक्शन

पुलिस के मुताबिक छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक छात्र के परिजनों को सूचित किया गया है. उनके बयान के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी. पुलिस के मुताबिक छात्र के सुसाइड के कारणों की जांच कराई जा रही है. इसके लिए परिजनों के अलावा उसके दोस्तों व अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है.

इनपुट: देवेंद्र, जालंधर

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY