रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दरोगा भर्ती-2025: यूपी सरकार को हाईकोर्ट से राहत, फाइनल आंसर-की को चुनौती देने वाली याचिका खारिज​ | स्मृति मंधाना बनीं यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट, लड़कियों के लिए करेंगी काम​ | 25 साल का संघर्ष, 54 की उम्र में सफलता… मऊ के दीनानाथ यादव के शिक्षक बनने की कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Abhijeet Dipke: नागपुर में CJP प्रमुख अभिजीत दिपके बोले- दिल्ली पुलिस ने मुझे फोन नहीं दिया, वे वर्दी पहने गुंडे हैं​

: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गए आरोपों को लेकर अपनी बात रखी है। अपनी दादी के निधन के बाद उनकी मां ने दिल्ली पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर कहा था कि दिपके को तुरंत मदद देने की […]

: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गए आरोपों को लेकर अपनी बात रखी है। अपनी दादी के निधन के बाद उनकी मां ने दिल्ली पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी कर कहा था कि दिपके को तुरंत मदद देने की पेशकश की गई थी। अब 11 अक्टूबर, रविवार को नागपुर पहुंचे अभिजीत दिपके ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाए हैं।

अभिजीत दीपके का आरोप दादी की मौत पर भी फोन नहीं दिया, वकील से बात करने से रोका

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नागपुर में दिल्ली पुलिस की हिरासत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि हिरासत के दौरान जब पुलिस ने उन्हें उनकी दादी के निधन की… pic.twitter.com/CEOSC7WduH

— Bansal News Official October 11, 2026

‘मैंने किसी बॉन्ड पर साइन नहीं किया’

नागपुर में अभिजीत दिपके ने कहा कि ने उन्हें उनकी दादी के निधन की जानकारी दी थी, लेकिन अपने कजिन को फोन करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि मैंने किसी बॉन्ड पर साइन नहीं किया है। हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे। हम अमित शाह और मोदी जैसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं। हमें एक बार नहीं, बल्कि 100 बार जेल में डाल दो। हमें आपकी तानाशाही से डर नहीं लगता। हम आपकी तानाशाही को खत्म कर देंगे।

क्या है पूरा मामला ?

ने के उस दावे का खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि पुलिस ने अभिजीत दिपके को नहीं छोड़ा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जैसे ही अधिकारियों को दिपके की दादी के निधन की खबर मिली, वे उन्हें ये दुखद समाचार देने और हर संभव मदद की पेशकश करने पहुंचे थे। दिपके की दादी महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने पैतृक गांव में रहती थीं। 10 अक्टूबर, शनिवार को उनका निधन हो गया था। उस वक्त अभिजीत दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे।

‘दिल्ली पुलिस ने मुझे फोन नहीं दिया’

ने कहा कि कानून के अनुसार उन्हें अपने वकील को फोन करने का भी अधिकार है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी परमिशन नहीं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें गांव में रहने वाले अपने कजिन से बात करनी थी, जो उनकी दादी के साथ रहते थे। वे उनसे जानना चाहते थे कि क्या हुआ और उनकी दादी का निधन कैसे हुआ। दिपके ने कहा कि पुलिस ने उन्हें फोन देने से मना कर दिया। उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि दिल्ली पुलिस ने सुबह 3:30 बजे उन्हें जगाकर मातापिता को फोन करने और गिरफ्तारी की जानकारी देने के लिए क्यों कहा।

मातापिता को सुबह 3:30 बजे फोन करने पर उठाए सवाल

अभिजीत दिपके ने कहा कि आपने उन्हें दिन में क्यों नहीं बताया ? आप मुझे ये सुबह 3:30 बजे क्यों बता रहे हैं ? सुबह तक इंतजार क्यों नहीं किया ? ये एक कानूनी प्रक्रिया है, लेकिन सवाल उठाया कि किसी के मातापिता को सुबह 3:30 बजे फोन करके उनके बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी देना किस तरह की प्रक्रिया है। दिपके के मुताबिक उनकी दादी का बीमारी की वजह से निधन हुआ था और उनके मातापिता पहले से ही सदमे में थे।

ये खबर भी पढ़ें: 

‘वे वर्दी पहने गुंडे हैं’

दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए ने कहा कि उनके पास कोई इंसानियत बिल्कुल नहीं। वे वर्दी पहने गुंडे हैं। वर्दीधारी बदमाश और अमित शाह ने उन्हें ऐसे ही गुंडों में बदल दिया है। दिपके ने कहा कि पुलिस को उनके मातापिता को गिरफ्तारी की जानकारी दिन में ही देनी चाहिए थी। उन्होंने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY