शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर उठाए सवाल, बोले- भरोसा कम हुआ, दिल्ली में 40 हजार जवानों की तैनाती बहुत कुछ हक रही है​ | चलिए, हम दोनों अयोध्या से नामांकन करते हैं… अखिलेश को CM योगी का जवाब, SP प्रमुख ने कहा- 2024 भूल गए क्या​ | Chhatron Ki Goonj: चेन्नई में छात्रों की गूंज में राहुल गांधी बोले- परिसीमन के जरिए तमिलनाडु को टारगेट किया, पीएम पर भी निशाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आंखें फूटी, जबड़े टूटे और कान से निकल रहा था खून… लखनऊ में मौत से पहले कैफे संचालक के साथ क्या हुआ?​

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार बढ़ता जा रहा हैं. शिवा की मां ने लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे समेत उसके ड्राइवर और कई अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की मौत नहीं हुई […]

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार बढ़ता जा रहा हैं. शिवा की मां ने लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे समेत उसके ड्राइवर और कई अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की मौत नहीं हुई बल्कि हत्या की गई है. शिवा की मां ने कहा कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे.

मृतक की मां रंजना शर्मा ने बताया कि रात 8 बजे करीब उन्हें रश्मि दुबे नाम की एक लड़की का कॉल आया था कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है. हम उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं, जब हम वहां पहुंचे तो पता चला की मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर जाया गया है, जब हम वहां पहुंचे तो एंबुलेंस के पास सौरभ कश्यप नाम का लड़का खड़ा हुआ था, जो कि श्रद्धा दुबे नाम की लड़की का ड्राइवर था.

शरीर पर चोंट के निशान

मृतक की मां ने कहा कि श्रद्धा दुबे के ड्राइवर ने जब मुझे देखा तो वहां से भाग गया. एंबुलेंस के ड्राइवर से पूछा तो उसने बताया कि हम तीन घंटे से लेकर घूम रहे हैं इसके अलावा मुझे कुछ पता नहीं है. मैं अपने बेटे को लेकर जब ए़डमिट कराने के लिएअंदर गई तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मेरे बेटे के पूरे बदन पर मारपीट के निशान और कान से खून, आंखें फूटी हुई थी, जबड़े टूटे हुई थे, पूरे शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान थे,पैर टूटा हुआ था. मैं पुलिस को सूचना दे चुकी हूं. लेकिन अभी तक मुझे ये नहीं पता है कि मेरी एफआईआर किस थाने में लिखी जाएगी और पंचनामे की क्या प्रक्रिया होगी.

पुलिस कर रही जांच

वहीं पुलिस ने मां की शिकायत पर श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर, आदिल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. शिवा की मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई साजिश है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY