शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
आंखें फूटी, जबड़े टूटे और कान से निकल रहा था खून… लखनऊ में मौत से पहले कैफे संचालक के साथ क्या हुआ?​ | CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे फिर जंतर-मंतर जाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे का ऐलान​ | दिल्ली प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाई अलर्ट, रेलवे-बस स्टैंड पर पुलिस तैनात, ACP-DCP को सतर्क रहने के निर्देश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘बहन की सूनी गोद भरने के लिए की चोरी’… नोएडा पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताई बच्चा चोरी की वजह​

उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस2 थाना क्षेत्र में अस्पताल से अगवा किए गए तीन दिन के नवजात बच्चे को पुलिस ने 8 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने बच्चे के अपहरण के आरोप में 26 साल की उपासना को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया […]

उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस2 थाना क्षेत्र में अस्पताल से अगवा किए गए तीन दिन के नवजात बच्चे को पुलिस ने 8 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने बच्चे के अपहरण के आरोप में 26 साल की उपासना को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया है. पुलिस ने आरोपी महिला के पास से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी भी बरामद की है. पुलिस ने 8 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी महिला को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, बच्चे का जन्म 6 अक्टूबर को भंगेल स्थित एक अस्पताल में हुआ था. 8 अक्टूबर की शाम एक महिला अस्पताल पहुंची और बच्चे की मां और उसकी नानी को सरकारी योजना के तहत 2,500 रुपये दिलाने का झांसा देकर उनसे जानपहचान बढ़ाई. अगले दिन सुबह वह दोबारा अस्पताल आई और नवजात को दुलारने लगी. इसी दौरान परिजनों को बातों में उलझाकर बच्चे को लेकर फरार हो गई.

परिजनों ने जताई खुशी

बच्चे के गायब होने की सूचना मिलने पर फेस2 थाना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश शुरू की. पुलिस ने 8 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी महिला को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. परिजनों ने बच्चे की सकुशल बरामदगी पर पुलिस का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की.

आरोपी महिला गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की कोई संतान नहीं है. वह अपनी बहन को बच्चा देने के इरादे से नवजात को अस्पताल से लेकर गई थी. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. पुलिस ने मामले में गहन जांच कर रही है. आरोपी महिला का हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस आशंका है कि आरोपी महिला किसी बच्चा चोर का हिस्सा तो नहीं है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY