गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी: BJP की एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूर्व मंत्री के बेटे बने उपाध्यक्ष; देखें पूरी लिस्ट​ | How to Reset Net Banking Password: क्या भूल गए हैं नेट बैंकिंग का पासवर्ड? जानिए कैसे करें रिसेट​ | HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची, 27 अक्टूबर से संभालेंगे पद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

फेस्टिव सीजन में लगा महंगाई का तड़का! कम​र्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा​

महंगाई सीजन अब शुरू ही होने वाला है और उससे पहले महंगाई का एक और झटका लग गया है. पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 71 रुपए तक का इजाफा किया है. जिसकी वजह से देश की राजधानी […]

महंगाई सीजन अब शुरू ही होने वाला है और उससे पहले महंगाई का एक और झटका लग गया है. पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 71 रुपए तक का इजाफा किया है. जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी के दाम 2800 रुपए पार कर गए हैं. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में रेस्टोरेंट में खाना और ​मिठाईयां महंगी हो सकती हैं, जिनकी डिमांड फेस्टिव सीजन में ज्यादा देखने को मिलती है. वैसे घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के चारों महंगाई और प्रमुख शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कितने हो गए हैं.

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश के चारों महानगरों के साथ प्रमुख शहरों में कमर्शियल एलपीजी के दाम में इजाफा देखने को मिला है. पहले बात देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपए का इजाफा हुआ है. जिसके बाद यहां पर दाम 2,810 रुपए हो गए हैं. जुलाई के बाद पहली बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत इस लेवल पर पहुंची हैं. वहीं दूसरी ओर पटना में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 71.50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 66.5 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई और दाम 2,983 रुपए हो गए हैं. मुंबई में कमर्शियल एलपीजी के दाम में 63 रुपए का इजाफा हुआ है और दाम 2,764 रुपए हो गया है.

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आंकड़ों को देखें तो देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी के दाम 942 रुपए पर बने हुए हैं. जबकि कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 968 रुपए देखने को नहीं मिल रही हैं. मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 941.50 रुपए पर देखने को मिल रहे हैं. जबकि चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपए देखी जा रही है. जून के महीने आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया गया था.

उज्ज्वला योजना पर सब्सिडी जारी

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 202627 के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी है. 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए सब्सिडी उसी अनुपात में दी जाएगी और इस पर कुल 12,001 करोड़ रुपए का खर्च आएगा.

उन्होंने कहा कि मई 2016 में शुरू की गई PMUY के तहत अब तक देश भर में गरीब परिवारों की लगभग 10.57 करोड़ माताओं और बहनों को बिना किसी डिपॉजिट के LPG कनेक्शन दिए गए हैं. इस योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लाभार्थियों ने 202526 के दौरान लगभग 42 करोड़ रिफिल लिए हैं.

The Union Cabinet, chaired by PM Sh @narendramodi Ji, has approved the continuation of the targeted subsidy of ₹300 per 14.2 kg domestic LPG cylinder for beneficiaries of the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana during FY 202627. The subsidy will be prorated for 5 kg cylinders, pic.twitter.com/YYFP1AcIKc

— Hardeep Singh Puri September 30, 2026

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और पारंपरिक ऊर्जा मार्गों में रुकावट के बावजूद, भारत ने अपनी LPG सप्लाई चेन को चालू रखा है. कई तरह के सप्लायर से आयात किया जा रहा है, साथ ही अहम समुद्री मार्गों पर रुकावटों के बावजूद शिपमेंट को सुरक्षित रूप से जारी रखने की कोशिशें की जा रही हैं.

रिफाइनरी से ज्यादा उत्पादन करने के मार्च 2026 के निर्देश के पांच दिनों के भीतर ही घरेलू LPG उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी की गई. लंबे समय तक सप्लाई सुनिश्चित करने और स्टॉक बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि घरों में बिना किसी रुकावट के LPG मिलती रहे. इन उपायों के परिणामस्वरूप, भारत दुनिया में सबसे सस्ती कीमतों में से एक पर उपभोक्ताओं को LPG उपलब्ध कराने में सक्षम है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।