सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
टैक्स स्ट्रक्चर और नियमों में बड़े बदलाव के संकेत! क्यों अफसरशाहों की कमेटियों में फेरबदल करने जा रही जीएसटी काउंसिल​ | Trains Complaints App: ट्रेन में गंदगी से लेकर सीट की समस्या तक, जानिए कहां और कैस करें शिकायत?​ | शेयर बाजार में कैसे पलट गई बाजी? निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का फायदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

6 6 6 6 6 6 युवराज सिंह ने लगाई चौके और छक्के की झड़ी, जड़ा तूफानी अर्द्धशतक, मात्र इतने गेंदों में ठोक दिए 71 रन​

Yuvraj Singh: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने एक बार फिर अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 71 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 5 चौके और 6 […]

Yuvraj Singh: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने एक बार फिर अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 71 रनों की तूफानी पारी खेली।

उनकी इस पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। युवराज की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया चैंपियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाए।

44 गेंदों में 71 रन, Yuvraj Singh ने की छक्कों की बरसात

युवराज सिंह ने क्रीज पर उतरने के बाद धीरेधीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया और फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। उनके बल्ले से निकले छक्कों ने मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया। 44 गेंदों में 71 रन बनाने के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161.36 रहा।

युवराज की पारी का अंत फवाद अहमद ने किया। उन्होंने युवराज को कैच आउट कराया। इसके बावजूद युवराज की पारी ने इंडिया चैंपियंस को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

यूसुफ पठान ने भी मचाया धमाल

युवराज सिंह के अलावा यूसुफ पठान ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 20 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल रहे।

पारी के अंतिम हिस्से में ऋषि धवन ने भी तेजी से रन बटोरे। धवन ने महज 12 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल थे।

46 रन से जीती इंडिया चैंपियंस

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की टीम 16.2 ओवर में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंडिया चैंपियंस ने मुकाबला 46 रनों से अपने नाम किया।

गेंदबाजी में धवल कुलकर्णी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इंडिया चैंपियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के दम पर टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की।

पुराने युवी की यादें हुईं ताजा

युवराज सिंह की 71 रनों की पारी ने एक बार फिर उनके फैंस को उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दौर की याद दिला दी। WCL 2026 का तीसरा सीजन 3 से 18 अक्टूबर तक UAE में आयोजित हो रहा है। टूर्नामेंट के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच पहला मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY