शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सहारनपुर में फैक्ट्री के धुएं पर हंगामा, विरोध करने पर हिंसक झड़प; कंपनी मालिक की मौत​ | इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया ‘सपना सच होने’ जैसा​ | दिल्ली के सबसे बड़े मार्केट पर ताला, CJP Protest से कारोबार को 2 हजार करोड़ का नुकसान!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Meerut News: नींद की गोली, फिर गला घोंटकर हत्या…10 दिन बाद कब्र से निकाला गया तालिब का शव; पत्नी गिरफ्तार​

Meerut Talib murder case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में तालिब की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. मौत के करीब 10 दिन बाद कब्र से निकाले गए शव की जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है. पुलिस का आरोप है कि तालिब की पत्नी इल्मा […]

Meerut Talib murder case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में तालिब की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. मौत के करीब 10 दिन बाद कब्र से निकाले गए शव की जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है. पुलिस का आरोप है कि तालिब की पत्नी इल्मा ने अपने प्रेमी अमन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद मौत को हार्टअटैक बताकर परिवार को गुमराह किया गया और शव दफना दिया गया. मामले में पुलिस ने इल्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अमन अभी फरार है.

पुलिस के मुताबिक, इल्मा ने पहले तालिब को खाने में नींद की गोली देकर बेहोश किया. इसके बाद उसने कथित प्रेमी अमन को घर बुलाया. आरोप है कि इल्मा ने तालिब के पैर पकड़ लिए और अमन ने चुन्नी से उसका गला घोंट दिया. वारदात के बाद परिवार को बताया गया कि तालिब की मौत हार्टअटैक से हुई है. इस जानकारी पर भरोसा करके परिजनों ने शव को सुपुर्दएखाक कर दिया.

मोबाइल मिलने के बाद परिवार को हुआ शक

जानकारी के मुताबिक, 28 सितंबर को मेरठ में किराये के मकान में तालिब की मौत हुई थी. मुजफ्फरनगर के फतेहउल्लापुर निवासी तालिब के परिजनों को उसकी पत्नी ने पति के मोबाइल से फोन कर मौत की सूचना दी थी. इसके बाद तालिब का चचेरा भाई अकरम मौके पर पहुंचा. शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य मौत माना, लेकिन बाद में घटनाक्रम को लेकर संदेह पैदा होने लगा.

पांच अक्टूबर को तालिब का मोबाइल मिलने के बाद परिजनों का शक और गहरा गया. उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई.

कब्र से निकाला गया शव

हत्या की आशंका के मद्देनजर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तालिब का शव कब्र से निकलवाया गया. डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई. फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की.

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है. इल्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. वहीं, फरार अमन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY