शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Toyota Glanza Facelift का टीजर जारी, नए लुक में आ रही है हैचबैक, इस दिन होगी लॉन्च​ | चलिए हम दोनों अयोध्या से नामांकन करते हैं… अखिलेश को CM योगी का जवाब, SP प्रमुख ने कहा- 2024 भूल गए क्या​ | घर पर मेहमान आये तो न करें ये 5 काम, रिश्ते में आ सकती है दरार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Abhijeet Dipke Detained: अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया, जंतर-मंतर प्रदर्शन में होना था शामिल​

: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। वह जंतरमंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई जानी थी। […]

: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। वह जंतरमंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई जानी थी।

CJP का दावा Abhijeet Dipke, Saurav Das और Ashutosh Ranka डिटेन !#AbhijeetDipke #SauravDas #AshutoshRanka #CJPProtest #DelhiPolice #JantarMantar @SauravDassss @abhijeet_dipke pic.twitter.com/Ca6cNIEFLD

— Bansal News Official October 10, 2026

Abhijeet Dipke DETAINED!
Saurav Das DETAINED!
Ashutosh Ranka DETAINED!

To save his traitor friend, the dictator has declared war against his own citizens! pic.twitter.com/cUGrdetlx2

— Cockroach Janta Party CJP October 10, 2026

इंदिरा चौक पर सुबह 6:30 बजे पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित इंदिरा चौक पर शनिवार सुबह 6:30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिप गए थे। पुलिस ने वहां से करीब 50 छात्रों को बाहर निकालकर वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गई।

#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party protest here. pic.twitter.com/QqZtF4Jswd

— ANI October 10, 2026

पुलिस वाहन में छात्र के बेहोश होने का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन में भीड़ अधिक होने के कारण दम घुटने से एक छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने वाहन को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्र के बेहोश होने की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

100 से ज्यादा लोग हिरासत में

इंदिरा चौक पर अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिना पहचान पत्र के पहुंचने वाले लोगों को भी पुलिस हिरासत में ले रही है।

 

कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें

1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।

दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स 

जंतरमंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई 

इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतरमंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY