शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाई अलर्ट, रेलवे-बस स्टैंड पर पुलिस तैनात, ACP-DCP को सतर्क रहने के निर्देश​ | CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को फिर जंतर-मंतर जाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे का ऐलान​ | आपकी सेफ्टी के लिए हेलमेट बैंक की शुरुआत… BSI और SRM विश्वविद्यालय के बीच MoU पर साइन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन आज, 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगे अभिजीत दीपके, चार किमी के दायरे में इंटरनेट बैन, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात​

Delhi CJP Protest 10 Oct Abhteet Dipke Dhruv Rathee: चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार के विरोध में दिल्ली में जंतर मंतर पर आज सुबह 10 बजे से कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन होने जा रहा है। इसके पहले पुलिस अलर्ट मोड पर है। पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है। 38 हजार पुलिसकर्मी […]

Delhi CJP Protest 10 Oct Abhteet Dipke Dhruv Rathee: चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार के विरोध में दिल्ली में जंतर मंतर पर आज सुबह 10 बजे से कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन होने जा रहा है। इसके पहले पुलिस अलर्ट मोड पर है। पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है। 38 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात हैं। इससे पहले ही यहां 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। 250 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं चार किमी के दायरे में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई है। 

आपको बता दें Delhi CJP Protest Live Update इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। यहां कई रास्तों पर डायवर्जन कर दिया गया है। जगहजगह पुलिस चेकिंग कर रही है। तो वहीं बॉर्डर पर भी सुरक्षा बल तैनात है। 

दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स 

जंतरमंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई 

इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतरमंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY