Life Insurance Premium Late: अगर आप ने लाइफ इंश्योरेंस करवा रखा है और अगर आप लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम समय पर भरना भूल गए हैं, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि प्रीमियम की तारीख निकलते ही आपकी पॉलिसी तुरंत बंद नहीं होती है, बल्कि इसके लिए कुछ एक्स्ट्रा दिन रखे जाते हैं, जिसे ग्रेस प्रीरियड कहते हैं। लेकिन अगर आप इस समय में भी पेमेंट नहीं जमा कर पाते तो आपका इंश्योरेंस कवर बंद हो सकता है। आइए विस्तार से जाने की प्रीमियम भरने में देरी होने पर क्या होगा?

इंश्योरेंस भरना भूलने पर क्या होगा?
अनुग्रह अवधि
भारतीय इंश्योरेंस नियामक एवं विकास प्राधिकरण के 2024 के लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट सर्कुलर के मुताबिक, प्रीमियम भरने की तारीख निकल जाने के बाद बीमा कंपनियां आपको कुछ एक्स्ट्रा समय देती हैं। इसे ग्रेस पीरियड कहते हैं। मासिक प्रीमियम के लिए यह अवधि 15 दिन और त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक प्रीमियम के लिए 30 दिन होती है। इस दौरान आपका बीमा कवर चालू रहता है।
लेट फीस
यदि आप ग्रेस पीरियड के भीतर बकाया प्रीमियम का भुगतान कर देते हैं, तो पॉलिसी जारी रहती है, लेकिन कंपनी आपसे थोड़ा विलंब शुल्क या ब्याज वसूल सकती है।
पॉलिसी का लैप्स होना
यदि आप ग्रेस पीरियड के अंदर भी प्रीमियम का भुगतान नहीं करते हैं, तो आपकी पॉलिसी लैप्स हो जाती है। लैप्स होने के बाद बीमा कवर समाप्त हो जाता है और इस दौरान यदि पॉलिसीधारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो नॉमिनी को कोई मृत्यु लाभ नहीं मिलता।
पॉलिसी को दोबारा चालू कैसे करें?
लैप्स हुई पॉलिसी को एक तय समयसीमा के अंदर दोबारा चालू कराया जा सकता है। इसके लिए आपको सभी बकाया प्रीमियम ब्याज सहित भरने होते हैं और कई बार स्वास्थ्य प्रमाणपत्र या मेडिकल जांच की भी जरूरत पड़ सकती है।
बता दें कि, केवल पैसे जमा करने से पॉलिसी अपने आप चालू नहीं होती। कंपनी से पॉलिसी दोबारा सक्रिय होने की तारीख की लिखित पुष्टि जरूर लें।
यूलिप पॉलिसी पर असर
यदि यह कोई यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान है और शुरुआती 3 साल के भीतर प्रीमियम नहीं भरा जाता है, तो पॉलिसी बंद होकर फंड टर्मिनेशन में जा सकती है।
यूलिप एक ऐसा वित्तीय उत्पाद है जो जीवन बीमा और शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश दोनों का दोहरा लाभ प्रदान करता है।