शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
‘शिवम पंडित’ के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! ‘आवारापन 2’ OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन​ | फ्री में कहां देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा T20 मुकाबला? मोबाइल पर मैच देखने से पहले जान लें पूरी जानकारी!​ | CJP Protest Train Cancel: CJP प्रोटेस्ट को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, भोपाल से होकर दिल्ली जाने वाले वाली कई ट्रेनें रद्द​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Jewar Airport Name Change: जेवर एयरपोर्ट को मिला नया नाम, अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा, CM योगी ने किया एलान​

: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार  का नाम बदलने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   ने इस फैसले के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल की सेवा यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री के योगदान के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है। […]

: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार  का नाम बदलने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   ने इस फैसले के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल की सेवा यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री के योगदान के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है।

पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व का किया अभिनंदन

सीएम योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर देश के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा जनसेवा से जनकल्याण और जनभागीदारी से जनविश्वास की मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री इसी प्रदेश की धरती से सांसद और जनप्रतिनिधि के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने ‘सेवा ही समर्पण’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ को प्रधानमंत्री की कार्यशैली का मूल मंत्र बताया।

काशी और मां गंगा से जुड़ा है पीएम मोदी का रिश्ता

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों के बीच गहरा आत्मीय जुड़ाव है। वर्ष 2014 में काशी आने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, काशी और मां गंगा से शुरू हुआ यह रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों और ‘टीम इंडिया’ की भावना से उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  

2017 के बाद प्रदेश में बदलाव का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को प्रशासनिक अस्थिरता, लोगों में असुरक्षा की भावना और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से प्रेरणा लेकर प्रदेश में शासन की नई कार्यसंस्कृति अपनाई गई।

सीएम योगी के अनुसार, सुशासन, मजबूत कानूनव्यवस्था, आधुनिक बुनियादी ढांचे और निवेश के अनुकूल माहौल ने उत्तर प्रदेश की पहचान को नया स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब नए आत्मविश्वास के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY