MP College Admission:मध्य प्रदेश में कॉलेज एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग के MP ePravesh Portal का इस्तेमाल किया जाता है। 12वीं के बाद BA, B.Com और B.Sc. जैसे कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन से लेकर कॉलेज में सीट मिलने तक की प्रक्रिया समझना जरूरी है।

MP ePravesh Portal क्या है?
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग का आधिकारिक पोर्टल है। इसके जरिए विद्यार्थी कॉलेज एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, कॉलेज और कोर्स चुन सकते हैं और प्रवेश से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।इस पोर्टल पर सरकारी और पोर्टल से जुड़़े प्राइवेट कॉलेजों के कई कोर्स की जानकारी मिलती है।
कौन आवेदन कर सकता है?
12वीं पास विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार और . जैसे ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, MA, M.Com और M.Sc. जैसे पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी होती है। कोर्स के अनुसार विषय और अन्य योग्यता की शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित कोर्स के प्रवेश नियम जरूर जांच लें।
Admission का फॉर्म कैसे भरें?
कॉलेज में एडमिशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें। वहां अपने कोर्स के अनुसार रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स चुनें। फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन शुल्क लागू होने पर उसका भुगतान करें और रसीद सुरक्षित रखें। आवेदन के दौरान दी गई जानकारी सही होनी चाहिए, क्योंकि गलत जानकारी होने पर एडमिशन में परेशानी हो सकती है।
क्या Admission के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है?
यह कोर्स और प्रवेश के नियमों पर निर्भर करता है। ग्रेजुएशन BA, B.Com और B.Sc. जैसे सामान्य ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए आमतौर पर 12वीं के अंकों और निर्धारित प्रवेश नियमों के आधार पर मेरिट बनाई जाती है। इन कोर्स में सामान्य प्रवेश के लिए अलग एंट्रेंस एग्जाम के दौरान विद्यार्थियों की पसंद, योग्यता और उपलब्ध सीटों के अनुसार कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ती है।
कॉलेज में सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
कॉलेज में सीट मिलने के बाद विद्यार्थी को अपना आवंटन पत्र देखना चाहिए। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन करवाना और तय समय सीमा में प्रवेश शुल्क जमा करना होता है। केवल सीट मिलने से एडमिशन पूरा नहीं माना जाता। आधिकारिक पोर्टल पर दी गई प्रक्रिया पूरी करने और जरूरी फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश पूरा होता है।
ये भी पढ़ें: