गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Nana Patekar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, डोंजे गांव में दी गई अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार​ | नाना पाटेकर के निधन पर टीम इंडिया में शोक, विराट कोहली से सचिन तेंदुलकर तक की आंखो में आंसू, जानिए किसने क्या कहा​ | ₹500 रंगदारी नहीं दी तो चला दी गोली! इटावा में कार सवारों की फायरिंग, 2 घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nana Patekar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, डोंजे गांव में दी गई अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार​

: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन हो गए। 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण स्थित उनके पैतृक गांव डोंजे में किया गया। अंतिम विदाई के दौरान परिवार, करीबी लोग और फिल्म जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। नाना […]

: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पंचतत्व में विलीन हो गए। 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण स्थित उनके पैतृक गांव डोंजे में किया गया। अंतिम विदाई के दौरान परिवार, करीबी लोग और फिल्म जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। नाना के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

डोंजे गांव में दी गई अंतिम विदाई

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे एयरपोर्ट से डोंजे गांव लाया गया, जहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई थीं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भावुक माहौल के बीच नाना पाटेकर को अंतिम विदाई दी गई और उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

CM फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर के पुणे पहुंचने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को डोंजे गांव स्थित उनके आवास की ओर ले जाया गया। राज्य के कई नेताओं और मंत्रियों के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की जानकारी सामने आई।

75 साल की उम्र में हुआ निधन

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल टीम जब उनके घर पहुंची तो वह बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की। सुबह 5:20 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

महाराष्ट्र सरकार ने नाना पाटेकर  को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने इसकी जानकारी दी। यह फैसला मराठी रंगमंच के साथसाथ हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर के योगदान को देखते हुए लिया गया है।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे फैंस और फिल्मी सितारे

नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुणे में अंतिम संस्कार को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी बढ़ाई जा रही है। उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने के बाद डोंजे फार्महाउस पर लोगों को अंतिम दर्शन का अवसर दिया जाएगा।

गोवा में हुआ पोस्टमार्टम, सुबह हुआ निधन

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बैम्बोलिम ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई। इससे पहले उन्हें गोवा स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। 

पांच दशक से ज्यादा का शानदार फिल्मी सफर

नाना पाटेकर (ने हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ रंगमंच में भी अपनी अलग पहचान बनाई। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री समेत कई सम्मान मिले। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY