गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
GST Council Decisions: जीएसटी में अफसरों की गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, मुकदमे की सीमा हुई ₹5 करोड़, जुर्माना राशि घटाकर ₹10 हजार की​ | बर्बाद कर दी गंगा… सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, यूपी बिहार समेत कई राज्यों को लगाई फटकार​ | INDIA Bloc Protest: राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी, एक घंटे इंतजार के बाद मिली भीतर जाने की परमिशन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ayushman Card Limit: ₹5 लाख की लिमिट खत्म होने पर क्या नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज? जानें नियम​

Ayushman Card Limit: देश में कई तरह के परिवार रहते हैं, कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है। तो कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब होती है कि वो अपना छोटमोटा इलाज भी नहीं करा पाते। ऐसे में सरकार के जारिए जारी की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार […]

Ayushman Card Limit: देश में कई तरह के परिवार रहते हैं, कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है। तो कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब होती है कि वो अपना छोटमोटा इलाज भी नहीं करा पाते। ऐसे में सरकार के जारिए जारी की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस योजना की वजह से कई परिवारों को काफी मदद मिलती है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर यह लिमिट खत्म हो जाए, तो आगे क्या होता है और इलाज कैसे मिलता है? आइए विस्तार से जानें…

लिमिट खत्म होने पर क्या होगा?

1. आयुष्मान कार्ड की लिमिट प्रति परिवार ₹5 लाख प्रति वर्ष होती है। यह राशि एक वित्तीय वर्ष के लिए होती है।

2. एक बार ₹5 लाख खर्च हो जाने के बाद उस वर्ष के लिए लिमिट समाप्त हो जाती है, और अगले वित्तीय वर्ष में नया कवर अपने आप शुरू हो जाता है।

3. आयुष्मान कार्ड अपने आप पूरी तरह से “बंद” नहीं होता है, लेकिन एक साल की ₹5 लाख की सीमा पूरी होने के बाद उस साल के लिए नया कैशलेस क्लेम उस कार्ड से पास नहीं हो पाता।
 
 हालांकि कई राज्य सरकारें अपने स्तर पर जरूरतमंद मरीजों को अतिरिक्त फंड या विशेष स्वास्थ्य योजनाओं के जरिए मदद मुहैया कराती हैं।

कब रिन्यू होता है आधार कार्ड?

अगर आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म हो जाए तो उसमें नई लिमिट 1 अप्रैल को आती है।  

1. यह योजना वित्तीय वर्ष के अनुसार चलती है, जो 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च को समाप्त होती है।

2. हर साल 1 अप्रैल को पुरानी लिमिट रीसेट होकर आपके कार्ड में 5 लाख रुपये  का नया बैलेंस स्वतः जुड़ जाता है

3. 5 लाख रुपये की इस राशि के भीतर आप साल में जितनी बार चाहें, उतनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, इसकी कोई पाबंदी नहीं है।

5. पिछले साल की बची हुई राशि अगले साल नहीं जुड़ती है, वह समाप्त हो जाती है।

किसे मिलता है ABPMJAY लाभ?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब और वंचित वर्ग के परिवार उठा सकते हैं।  

बता दें कि, इसका लाभ परिवार के सभी उम्र के सदस्यों को मिल सकता है, और विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को उनकी आय या आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना इस योजना में शामिल किया गया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY