3kW Solar Panel: अगर आपके यहां बिजली का बिल कम आता है और आप अपने घर में सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं। तो ये खबर आपके काम की है। अगर आप 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो यह लगवाना सही है या नहीं इसे जानने के लिए जरुरी यह है कि आपके घर की बिजली की मासिक खपत कितनी है। तो आइए जानते हैं कि 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाना किसके लए सही है?

किसे लगवाना चाहिए 3 किलोवाट का सोलर पैनल
3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना ज्यादातर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बिल्कुल सही और फायदेमंद फैसला हो सकता है, लेकिन तब बिजली की खपत हर महीने 300 यूनिट से ज्यादा खर्च होती है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सिस्टम फायदेमंद होगा।
आपको बता दें कि, 3 किलोवाट का सोलर पैनल मुख्य रूप से 2BHK या 3BHK घरों, छोटी दुकानों और कार्यालयों के लिए सही है, जिनका मासिक बिजली बिल लगभग ₹3,000 से ₹5,000 के बीच आता है।
1. यह 3 से 4 सदस्यों वाले सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार के लिए एकदम उपयुक्त है।
2. यह प्रतिदिन लगभग 12 से 15 यूनिट बिजली पैदा करता है
3. इससे घर के पंखे, एलईडी बल्ब, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप और दिन के समय 1 टन या 1.5 टन का इन्वर्टर एसी आसानी से चलाया जा सकता है।
4. उच्च क्षमता वाले पैनलों की वजह से 3 किलोवाट सिस्टम लगाने के लिए लगभग 300 वर्ग फुट की ही जगह चाहिए होती है।
5. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर ₹78,000 की अधिकतम सब्सिडी मिलती है।
3kW Solar Panel सबसे के लिए नहीं है उपयुक्त
अगर आपके घर में सिर्फ 12 लोग है और हर महीने 100 से 150 यूनिट से भी कम बिजली खर्च होती है तो आपके घर के लिए 3 किलोवाट वाला सोलर पैनल लगाने की जरुरत नहीं है। फिर आपके लिए 1 किलोवाट वाला सोलर पैनल फायदेमंद होगा।
PM SGY इतने KW तक मिलेगी सब्सिडी
पीएम सूर्य घर योजना यह भारत सरकार के जरिए चलाई गई मुफ्त बिजली योजना है जिसका उद्देश्य 1 करोड़ घरों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना है। छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार लागत का बड़ा हिस्सा सब्सिडी के रूप में देती है।
1 किलोवाट के लिए 30,000 रुपये तक।
2 किलोवाट के लिए 60,000 रुपये तक।
3 किलोवाट या उससे अधिक के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी।