मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके​ | हवाई सफर नहीं होगा और महंगा! जेट फ्यूल के बढ़ते दामों के बीच सरकार का धांसू प्लान​ | Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

डॉलर की दादागिरी से सहमा सर्राफा बाजार, दिल्ली में सोने की कीमत में गिरावट​

डॉलर की दादागिरी और रिटेल डिमांड कम होने की वजह से देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को ​नहीं मिला. जानकारों की मानें तो डॉलर इंडेक्स में लगातार ​उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं […]

डॉलर की दादागिरी और रिटेल डिमांड कम होने की वजह से देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को ​नहीं मिला. जानकारों की मानें तो डॉलर इंडेक्स में लगातार ​उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी भी सोने और चांदी की कीमतों में ब्रेक लगा रही है. इसके अलावा पितृपक्ष होने की वजह से दिल्ली में रिटेल डिमांड कम होने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में असर देखने को मिल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं…

सोना हुआ सस्ता, चांदी फिर स्थिर

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 200 रुपए गिरकर 1,49,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं. इसका कारण रिटेल डिमांड कम होने और अमेरिकी डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है. सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना 1,49,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, चांदी की कीमतें लगातार दूसरे दिन 2.27 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं. HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों और पितृ पक्ष के दौरान रिटेल डिमांड कम होने के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतें थोड़ी कम हुईं. उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष के दौरान, लोग आमतौर पर सोना, गहने, प्रॉपर्टी या अन्य लग्जरी चीजें जैसी शुभ चीजें खरीदने से बचते हैं.

विदेशी बाजारों में कैसा हाल?

ग्लोबल मार्केट में, स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 4,149.44 USD पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 61.01 USD प्रति औंस पर स्थिर रही. मिरे एसेट शेरखान के कमोडिटीज हेड प्रवीण सिंह ने कहा, “ओवरसीज ट्रेड में स्पॉट गोल्ड 4,151 USD प्रति औंस पर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था क्योंकि अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. सिंह ने कहा कि यह चमकदार धातु तेल और डॉलर से संकेत लेती रहेगी. उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में, इसके एक निश्चित दायरे में रहने और थोड़ी गिरावट की ओर झुकाव रहने की उम्मीद है क्योंकि रिस्क लेने की क्षमता अच्छी बनी हुई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY