मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके​ | हवाई सफर नहीं होगा और महंगा! जेट फ्यूल के बढ़ते दामों के बीच सरकार का धांसू प्लान​ | Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Prayagraj News: रात की वो कॉल और सुबह मिली शांतनु की लाश… प्रयागराज में 17 साल के छात्र की हत्या​

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक नाबालिग छात्र की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. सोमवार की शाम को उसे किसी व्यक्ति ने फोन कर बुलाया और बाद में उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. मंगलवार की सुबह उसका शव सड़क के किनारे मिला है. सूचना मिलते ही छात्र के घर […]

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक नाबालिग छात्र की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. सोमवार की शाम को उसे किसी व्यक्ति ने फोन कर बुलाया और बाद में उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. मंगलवार की सुबह उसका शव सड़क के किनारे मिला है. सूचना मिलते ही छात्र के घर में कोहराम मच गया है. वारदात प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र की है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक मृत छात्र की पहचान झूंसी के कोहना इलाके में रहने वाले 17 वर्षीय शांतनु दुबे के रूप में हुई है. वह तीर्थ पुरोहित परिवार से संबंध रखता थ. परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि देर रात शांतनु को किसी का फोन आया था. इसके बाद वह मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकल गया और वापस नहीं लौटा. जब देर रात तक उसकी कोई खबर नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

सुबह इस हाल में मिला शव

अगली सुबह यानी मंगलवार को शांतनु का शव मिला. यह खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक यह पता किया जा रहा है कि शांतनु को आखिरी कॉल किसका आया था और वह किन परिस्थितियों में घर से बाहर निकला.

कारणों की पड़ताल कर रही पुलिस

पुलिस के मुताबिक इस वारदात के कारणों की पड़ताल की जा रही है. इसके लिए शांतनु के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और देर रात उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच के लिए तीन अलग अलग टीमों का गठन किया गया है. डीसीपी गंगानगर सागर जैन के मुताबिक वारदात से जुड़े कुछ सुराग मिले हैं. जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY