Gadget Repair Service Center: अगर आप अपना इलेक्ट्रॉनिक सामान मोबाइल, लैपटॉप, TV, टैब खराब होने पर उन्हें इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर में रिपेयरिंग के लिए देते हैं, तो जब आप अपना गैजेट वापस लेने जाएं तो सिर्फ यह देखकर की आपका सामान चालू है या नहीं वापस न आएं। वहीं रहकर एक बार इन 5 चीजों की जरुर जांच करें, नहीं तो सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं क्याक्या जांचें?

सामान वापस लेते समय रखें इन बातों का ध्यान
1. डिवाइस की भौतिक हालत
सर्विस सेंटर से सामान वापस लेते समय जल्दीबाजी ना करें। बल्कि हाथ में लेते ही सबसे पहले उसकी बाहरी बॉडी, स्क्रीन या पैनल अच्छी तरह देख लें कि कोई नया स्क्रैच या डेंट तो नहीं आया है। अगर डिवाइस में कोई बदलाव या स्क्रैच दिखे तो सर्विस सेंटर के कर्मचारी को बताएं।
2. समस्या का समाधान
जिस मुख्य समस्या के लिए आपने डिवाइस दिया था, उसे वहीं ऑन करके जांच लें कि वह ठीक हुई है या नहीं। साथ ही ये भी कि कुछ और तो नहीं बिगड़ गया।
3. डेटा और ऐप्स
अगर आपका डिवाइस लैपटॉप , स्मार्टफोन या टैबलेट है, तो अपना डेटा और जरुरी सेटिंग्स जरुर चेक कर लें कि आपके फोटो, कॉन्टैक्ट्स, फाइलें और जरूरी ऐप्स सुरक्षित हैं या नहीं। यदि डिवाइस रीसेट हुआ है, तो इसकी पुष्टि सेंटर से करें।
4. जॉब शीट और बिल
सर्विस सेंटर द्वारा दी गई जॉब शीट, रिपेयरिंग विवरण और वारंटी पेपर को अच्छी तरह पढ़ लें और मिलान कर लें।
5. एक्सेसरीज और पार्ट्स
दिए गए सामान के साथ चार्जर, केबल या अन्य एसेसरीज जो आपने जमा की थीं, उन्हें वापस ठीक से चेक करके ही लें।