मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
India vs West Indies: श्रेयस अय्यर का टी-20 में पहला शतक, लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, लगातार 10वीं जीत​ | ट्रैफिक के शोर से परेशान हैं? नोएडा में एलिवेटेड रोड पर 18 करोड़ से लगेगा साउंड बैरियर, इन सेक्टरों को फायदा​ | IND vs WI: 6 6 6 6 4 4 4 4…10 चौके 6 छक्के 16 गेंदों में 76 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने अकेले ही वेस्टइंडीज को चटाई धुल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP में सीट बंटवारे पर फिर पेच, राजेंद्र गौतम बोले- हमने 200 सीटें मांगी थी, अखिलेश- यहां जीत जरूरी​

उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. लेकिन विपक्ष के दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी लगातार जारी है. सभी के अपनेअपने दावे हैं. कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बराबर सम्मान […]

उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. लेकिन विपक्ष के दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी लगातार जारी है. सभी के अपनेअपने दावे हैं. कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बराबर सम्मान और बराबर हिस्सेदारी की बात करते हुए आज दावा किया कि हमने 150 नहीं 200 सीटों की मांग की थी, जबकि अखिलेश यादव का कहना है कि बात यहां सीट की नहीं जीत की है.

विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा ‘150 सीटों की मांग किसने की? मैंने तो असल में 200 सीटों की बात की थी. मैंने शुरू से ही कहा है कि बराबर सम्मान और बराबर हिस्सेदारी होनी चाहिए’. उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी है. उन्होंने कहा ‘हम तभी जीत सकते हैं जब हमें सीटें मिलें. हम तभी जीत सकते हैं जब हम चुनाव लड़ें. क्या कोई बिना चुनाव लड़े कभी जीतता है?’.

#WATCH | Delhi: On seat sharing during the Uttar Pradesh Assembly Elections 2027, Uttar Pradesh Congress incharge Rajendra Pal Gautam says, “Who asked for 150 seats? I had actually spoken about 200. I have maintained from the very beginning that there must be equal respect and an equal share. After all, the Congress party is the country’s oldest and largest party.

He adds, “We can only win if we get seats. We can only win if we contest the election. Does anyone ever win without fighting elections?…”

— ANI October 4, 2026

‘अक्टूबर में तय हो सीटों का बंटवारा’

कांग्रेस के प्रभारी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को अक्टूबर में ही तय कर लिया जाना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए. साथ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बातचीत में लचीली है.

‘थोड़ा झुकना भी पड़े, तो हम झुकेंगे’

गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया ब्लॉक की दो मुख्य पार्टियां, कांग्रेस और सपा, को समान सम्मान और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना चाहिए. उन्होंने कहा ‘इंडिया ब्लॉक में जिन सभी पार्टियों के साथ हमारा गठबंधन है, वे जिम्मेदार हैं. उत्तर प्रदेश में दो मुख्य पार्टियां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हैं. दोनों जिम्मेदार हैं, वे एकदूसरे का सम्मान भी करते हैं. हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा. सीटों का बंटवारा और सम्मान बराबर होना चाहिए. मैं शुरू से यही कहता आ रहा हूं. जब सीटों के बंटवारे की बात आती है, तो हम भारत के संविधान की तरह लचीले हैं. अगर थोड़ा झुकना भी पड़े, तो हम झुकेंगे’.

‘कांग्रेस बातचीत में लचीली है…’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बातचीत में लचीली है और चाहती है कि व्यवस्था को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए ताकि उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्होंने कहा ‘आज मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी है. सीटों के बंटवारे के संबंध में, मैं शुरू से ही कहता आ रहा हूं कि हमें सीटों के बंटवारे का मामला अक्टूबर में ही सुलझा लेना चाहिए ताकि चुनाव लड़ने वालों को काम करने का समय मिल सके’.

‘बात सीट की नहीं जीत की है…’

वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का कहना है कि बात सीट की नहीं जीत की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘मक़सद जब साफ़ हो तो हाथमेंहाथ होता है. निगाह मंज़िल पर हो तो सफ़र आसान होता है!’. उन्होंने कहा ‘बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो’.

मक़सद जब साफ़ हो तो हाथमेंहाथ होता है
निगाह मंज़िल पर हो तो सफ़र आसान होता है!

बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें या कौन सी सीट किसके पास जा रही है बात बड़ी ये है कि हम सबको ये सुनिश्चित करना है कि जीत गठबंधन की हो।

फिर दोहराते हैं : बात सीट की नहीं जीत की है।

ये जीत हमारे गठबंधन के दलों से बढ़कर हम सबकी उस संयुक्त कोशिश की जीत होगी जो इसलिए लगातार संघर्षरत है कि साम्प्रदायिकता फिर कभी सिर न उठा सके और लोकतंत्रसंविधानआरक्षण पर भाजपाई आंच न आए और देश का सौहार्द फिर से खिलखिलाए, देश की तरक़्क़ी और ख़ुशहाली फिर से मुस्कुराए।

जय संविधानजय हिंदुस्तान!

— Akhilesh Yadav October 4, 2026

अखिलेश यादव ने आगे कहा ‘फिर दोहराते हैं : बात सीट की नहीं जीत की है. ये जीत हमारे गठबंधन के दलों से बढ़कर हम सबकी उस संयुक्त कोशिश की जीत होगी जो इसलिए लगातार संघर्षरत है कि साम्प्रदायिकता फिर कभी सिर न उठा सके और लोकतंत्रसंविधानआरक्षण पर भाजपाई आंच न आए और देश का सौहार्द फिर से खिलखिलाए, देश की तरक़्क़ी और ख़ुशहाली फिर से मुस्कुराए.
जय संविधानजय हिंदुस्तान!’.

2022 विधानसभा चुनाव के चुनाव नतीजे

बीजेपी ने 2022 के यूपी चुनावों में 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता बरकरार रखी थी और उसे 41.29 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रही, उसे 111 सीटें मिलीं और 32.06 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए. वहीं अन्य दो प्रमुख दल बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का प्रदर्शन बेहज खराब रहा था .
बीएसपी ने एक सीट और कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं थी. बसपा और कांग्रेस पार्टी के वोट शेयर 12.88 प्रतिशत और 2.33 प्रतिशत रहे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY