मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ट्रैफिक के शोर से परेशान हैं? नोएडा में एलिवेटेड रोड पर 18 करोड़ से लगेगा साउंड बैरियर, इन सेक्टरों को फायदा​ | IND vs WI: 6 6 6 6 4 4 4 4…10 चौके 6 छक्के 16 गेंदों में 76 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने अकेले ही वेस्टइंडीज को चटाई धुल​ | 300 रुपए की मजदूरी पर विवाद, पेंचकस से 3 कत्ल… देहरादून ट्रिपल मर्डर में प्लंबर अरेस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs WI: वेस्टइंडीज से 2-1 से सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर ने कही ऐसी बात जीत लिया करोड़ो फैंस का दिल​

Gautam Gambhir: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का कल तीसरा मैच खेला गया. भारतीय टीम को तीसरे और अंतिम मैच में 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने इस सीरीज को 21 से अपने नाम किया, लेकिन भारतीय टीम की गेंदबाजी इस सीरीज में बेहद खराब […]

Gautam Gambhir: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का कल तीसरा मैच खेला गया. भारतीय टीम को तीसरे और अंतिम मैच में 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने इस सीरीज को 21 से अपने नाम किया, लेकिन भारतीय टीम की गेंदबाजी इस सीरीज में बेहद खराब रही है.

भारतीय टीम के सीरीज जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज टीम की जमकर तारीफ़ की है, वहीं उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी कुछ ऐसा कहा है, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए.

Gautam Gambhir ने वेस्टइंडीज के लिए कही ये बात

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने इस जीत के बाद अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट की है, जिसकी इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा कि

“मेहनत और विश्वास के दम पर जीती गई सीरीज. लड़कों पर गर्व है. हमें इस जीत के लिए कड़ी मेहनत कराने के लिए वेस्टइंडीज टीम का पूरा सम्मान.”

A series won through belief and hard work. Proud of our boys. Respect to West Indies for making us earn it. 🇮🇳 https://t.co/VjXOO6N00C

— Gautam Gambhir October 3, 2026

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज टीम की जमकर तारीफ की है. वेस्टइंडीज ने तीनो मैचों में भारत को कड़ा मुकाबला दिया है. पहले दोनों वनडे मैचों में टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीता, वहीं तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य को 10 गेंद पहले अपने नाम किया.

वनडे के बाद अब टी20 में भिड़ेगी दोनों टीम

भारत और वेस्टइंडीज के टीम के बीच अब वनडे सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेली जानी है. वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 21 से अपने नाम किया है, वहीं अब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. वेस्टइंडीज की टीम इस सीरीज में हर हाल में वापसी करना चाहेगी.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY