रविवार, 4 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs WI: अकेले लड़े रोहित शर्मा और केएल राहुल, लेकिन गौतम गंभीर की इस गलती की वजह से भारत को 351 रन बनाने के बावजूद मिली हार​ | उमेश पाल हत्याकांड: जिसे 3 साल से ढूंढ रही थी यूपी पुलिस, वो मिला बिहार की जेल में बंद, कौन है 5 लाख का इनामी मोहम्मद अरमान?​ | अफवाहों पर न दें ध्यान… रसिक दुलारी की मौत के 8 दिन बाद आश्रम ने जारी किया बयान, हादसे पर जताया दुख​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

TRAI New Recharge Rules 2026: TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए सख्त निर्देश, अब सबसे पहले दिखेंगे सस्ते रिचार्ज​

TRAI New Recharge Rules 2026: TRAI ने 1 अक्टूबर 2026 को टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नया आदेश जारी किया है, इस निर्देश के मुताबिक अब मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को अपनी वेबासाइट और ऐप पर सस्ते रिचार्ज प्लान सामने स्पष्ट रुप से दिखाने होंगे।  इतना ही नहीं दूरसंचार कंपनियों को रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के […]

TRAI New Recharge Rules 2026: TRAI ने 1 अक्टूबर 2026 को टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नया आदेश जारी किया है, इस निर्देश के मुताबिक अब मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को अपनी वेबासाइट और ऐप पर सस्ते रिचार्ज प्लान सामने स्पष्ट रुप से दिखाने होंगे। 

इतना ही नहीं दूरसंचार कंपनियों को रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के सामने एक ऐसा विकल्प रखने का आदेश दिया है, जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर अपना रिचार्ज कर सके। आइए जानते है कि TRAI ने क्या क्या निर्देश दिए हैं।

 

TRAI टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए निर्देश 

TRAI ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स Airtel, BSNL, Jio और VodafoneIdea को निर्देश दिए हैं कि, वो अपनी वेबासाइट और ऐप पर मेंडेट रिचार्ज प्लान को स्पष्ट रूप से दिखाएं।

ग्राहकों की शिकायत मिलने के बाद ट्राई ने कंपनियों को ‘TRAIMandated Packs’ नाम से एक अलग सेक्शन बनाने का आदेश दिया है।  

सस्ते रिचार्ज सामने दिखाने के दिए निर्देश

पहले टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स महंगे प्लान पहले रखते थे। लेकिन ग्राहको की शिकायत के बाद ट्राई ने जरूरी रिचार्ज प्लान और स्पेशल टैरिफ वाउचर को कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर पहले और स्पष्ट दिखाने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि, ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 30 दिन या इससे कम वैलिडिटी के स्पेशल टैरिफ वाउचर लॉन्च करने के आदेश दिए हैं, जिसमें कम कीमत पर बिना डाटा वाला रिचार्ज प्लान ऐड करने को कहा गया है, उसमें सिर्फ एसएमएस और वॉयस कॉल की सुविधा होगी।   

1 महिने के अंदर लागू होंगे दिए गए निर्देश

ट्राई ने अपने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को दिए गए निर्देशों को 1 महीने के अंदर लागू करने के निर्देश दिये हैं। इसका मतलब है ये बदलाव 1 नवंबर से कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर नजर आएगे। इससे ग्राहक को सस्ते रिचार्ज प्लान शुरुआत में ही नजर आ जाएंगे। 

 


 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY