शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Meerut News: मां की मौत के बाद घर में मातम, बाहर खड़ी कार उठा ले गई RTO टीम; मालिक बोला- गाड़ी में कैश था​ | CBSE New Chairman: CBSE चेयरमैन बने मंदीप भंडारी, नए अध्यक्ष के सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां​ | एक योगी के तप की गाथा, ‘UP इंटरनेशनल ट्रेड शो’ बना ग्लोबल शोकेस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

YouTuber Madhumita Theft: सोशल मीडिया पर दिखाती थीं दौलत, यूट्यूबर मधुमिता के घर से 1 करोड़ का सोना चोरी​

YouTuber Madhumita House Theft: तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में फेमस यूट्यूबर मधुमिता के घर चोरी का मामला सामने आया है।  पुलिस के मुताबिक, चोरों ने उनके घर से करीब 900 ग्राम सोने के गहने चोरी कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मधुमिता सोशल मीडिया पर अपने लाइफस्टाइल , […]

YouTuber Madhumita House Theft: तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में फेमस यूट्यूबर मधुमिता के घर चोरी का मामला सामने आया है। 

पुलिस के मुताबिक, चोरों ने उनके घर से करीब 900 ग्राम सोने के गहने चोरी कर लिए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मधुमिता सोशल मीडिया पर अपने लाइफस्टाइल , सोने की खरीदारी और संपत्ति से जुड़े वीडियो शेयर करती थीं। हाल ही में उन्होंने अपने घर के पूजा कक्ष में रखे सोने के गहनों और नकदी से जुड़े वीडियो भी पोस्ट किए थे। 

इसके कुछ समय बाद ही उनके घर चोरी की घटना सामने आई।

शॉपिंग से लौटने पर मिली चोरी की जानकारी

मधुमिता अपने पति विनोदकुमार और बच्चे के साथ नागरकोइल के पास थम्माथु कोनम इलाके में रहती हैं। घटना के दिन वह घर से बाहर गई हुई थीं। देर रात वापस लौटने पर उन्हें घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ मिला।

घर में बने सीक्रेट लॉकर की जांच करने पर पता चला कि उसमें रखे सोने के गहने और नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने राजक्कमंगलम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज और मोबाइल से आरोपियों की तलाश

मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा आसपास के CCTV फुटेज और मोबाइल टावर डेटा की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस चोरी हुए गहनों और नकदी की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY