मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि​ | Ayurveda Tips: अश्वगंधा से लिवर-किडनी को नुकसान का संकेत नहीं, स्टडी में सामने आए नतीजे​ | Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गणेश चतुर्थी पर Jubin Nautiyal बने पापा, बोले- अभी बेटे का नाम तय नहीं किया​

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रिचा चंदेल ने एक बेटे को जन्म दिया है। जुबिन और रिचा गणेश चतुर्थी के खास मौके पर मातापिता बने। सिंगर ने एक इंटरव्यू के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। जुबिन […]

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रिचा चंदेल ने एक बेटे को जन्म दिया है। जुबिन और रिचा गणेश चतुर्थी के खास मौके पर मातापिता बने। सिंगर ने एक इंटरव्यू के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

जुबिन ने बताया कब हुआ बेटे का जन्म

जुबिन नौटियाल ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में पिता बनने की खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “जी हां, मैं पिता बन गया हूं। हमारे बेटे का जन्म 14 सितंबर गणेश चतुर्थी के बेहद शुभ दिन पर हुआ। मां और बच्चा दोनों वापस घर आ गए हैं और दोनों ठीक हैं।”

इसी दौरान जुबिन से उनके बेटे के नाम के बारे में भी पूछा गया। सिंगर ने बताया कि उन्होंने अभी तक बेटे का नाम तय नहीं किया है।

जुबिन ने कहा, “अभी तक हमने अपने बेटे का कोई भी नाम नहीं सोचा है। अभी हम उसके साथ खूबसूरत पलों का आनंद ले रहे हैं।” जुबिन के पिता बनने की खबर सामने आने के बाद फैंस उन्हें और रिचा को जमकर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं जुबिन

जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल से उत्तराखंड में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इस शादी में परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। उन्होंने रिचा के साथ एक तस्वीर जरूर शेयर की थी, लेकिन उसमें उनकी पत्नी का चेहरा नजर नहीं आया था। यही वजह है कि आज तक फैंस ने जुबिन की पत्नी का चेहरा नहीं देखा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY