PM Kisan Yojana 24th Installment: केंद्र सरकार आम जनता के लिए कई योजनाएं चलाती है, ऐसे ही केंद्र सरकार ने किसानों की मदद करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है, जिसके तहत पात्र किसान के परिवार को हर साल करीब 6 हजार रुपये दिए जाते है, यह राशि 22 हजार रुपये की किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तें भेजी जा चुकी है, अब सभी किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है, लेकिन एक छोटी सी गलती आपकी 24वीं किस्त रोक सकती है, तो जानिए की किन बातों का रखें ध्यान, जिससे आपकी किस्त आने में रुकावट न आए।

एक गलती रोक सकती है 24वीं किस्त
इस योजना का लाभ देश के करोड़ो किसानों को मिलता है, लेकिन कई बार कुछ छोटीछोटी गलतियां किस्त आने में रुकावट डाल सकती हैं। जैसे ईकेवाईसी अधूरी होने, जमीन की जानकारी अपडेट नहीं होने और बैंक खाते से जुड़ी गड़बड़ी के चलते आपकी किस्त अटक सकती है, इसलिए अपने रिकॉर्ड्स चेक करते रहें।
eKYC करवाना जरुरी
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC कराना जरुरी है। जिन किसानों की eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आज ही किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर eKYC करा करा लें।
जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी चेक करें
किसानों को अपने भूमि रिकॉर्ड की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए। जमीन संबंधी दस्तावेजों में नाम या विवरण में अंतर होने पर योजना का भुगतान प्रभावित हो सकता है। कई मामलों में भूमि का सत्यापन भी किया जाता है।
इसलिए किसान यह सुनिश्चित करें कि उनके जमीन के रिकॉर्ड अपडेट हैं और योजना में दर्ज जानकारी सही है। अगर जमीन से संबंधित रिकॉर्ड में कोई पुरानी गलती है, तो संबंधित विभाग से संपर्क कर उसे ठीक कराया जा सकता है।
घर बैठे जानें की 24वीं किस्त की अपडेट
अब आपको बार बार बैंक जाने की जरुरत नहीं है, न ही किसी दफ्तर के चक्कर काटने की आप अब घर बैठे जान सकते है कि, आपके रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है या नहीं, आपकी 24वीं किस्त आएगी या नहीं। साथ ही ये भी जान सकते है कि किस्त कब आएगी। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना पोर्टल ‘https://pmkisan.gov.in/’ पर जाएं।
जानिए पूरी प्रक्रिया
पीएम किसान योजना पोर्टल ‘https://pmkisan.gov.in/’ पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर Farmers Corner ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां Know Your Status का ऑप्शन चुनें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा डालें। फिर Get OTP पर क्लिक करें। मोबाइल में OTP आएगा उसे दर्ज करके आगे बढ़े।
रिकॉर्ड खुलने पर अपना नाम और मांगी गई जरुरी जानकारी दर्ज करें और फिर ईकेवाईसी, जमीन की जानकारी और भुगतान से जुड़े स्टेट को चेक करें। अगर कोई गलती दिखे तो उसे ठीक करें।
भूलकर ना करें ये गलतियां
पीएम किसान योजना में नाम की स्पेलिंग वही लिखे जो बैंक में दर्ज है और वहीं योजना में नाम की स्पेलिंग कुछ और दर्ज है ऐसा होने पर किस्त अटक सकती है। साथ ही जन्मतिथि चेक करें। eKYC न हो तो करवा लें।