IMD weather forecast: देश के अलगअलग राज्यों में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. वहीं, दिल्ली में फिलहाल बारिश के आसार कम हैं और दिन में तेज धूप के साथ गर्मी बनी रहने का अनुमान है.

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद दिन में तेज धूप निकलने का अनुमान है.
दिल्ली में 7 अक्टूबर तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. यानी राजधानी के लोगों को फिलहाल बारिश के बजाय गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ सकता है.
उत्तर भारत में कई जगह बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तरपश्चिम भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. जम्मूकश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 अक्टूबर और उत्तराखंड में 2 अक्टूबर तथा 5 से 7 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. इनमें से कुछ इलाकों में गरजचमक, आंधी और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 67 अक्टूबर को कहींकहीं बारिश हो सकती है.
मध्य और पूर्वी भारत में बारिश का दौर
मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 और 3 अक्टूबर को बारिश की संभावना है, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 से 7 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा अंडमाननिकोबार द्वीप समूह में 2 से 7 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी इस दौरान कुछ जगह बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में 5 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश के आसार हैं.
ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में गरजचमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 2 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
पश्चिम और दक्षिण भारत में भी बारिश के आसार
पश्चिमी भारत में कोंकणगोवा और मध्य महाराष्ट्र में 2 से 7 अक्टूबर तक कहींकहीं बारिश हो सकती है. गुजरात क्षेत्र तथा सौराष्ट्रकच्छ में 2 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. कोंकणगोवा और मध्य महाराष्ट्र में गरजचमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है.
दक्षिण भारत में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप के अलगअलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. 2 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक और तमिलनाडुपुडुचेरी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है.
केरल में बारिश से मिली गर्मी से राहत
केरल के कई हिस्सों में बारिश होने से पिछले कुछ सप्ताह से बढ़े तापमान से लोगों को राहत मिली है. IMD ने पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम और इडुक्की के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. छह अन्य जिलों में येलो अलर्ट है.
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. हालांकि, अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधि में कमी आने का अनुमान है, यानी राहत का यह दौर लंबे समय तक जारी रहने की संभावना नहीं है.