गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
223 रन की ऐतिहासिक पारी के बाद शुभमन गिल पर हुई पैसों की बारिश, ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ में मिले इतने रुपये​ | 10 साल में सिर्फ 16 बैठकें… इलाहाबाद HC की फुल कोर्ट बैठकों पर गंभीर सवाल, जताई चिंता​ | Rupee Crash: 97 का लेवल टूटा तो 99 पर जाएगा रुपया, विदेशी निवेशकों ने बढ़ा दी टेंशन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

छोटे-छोटे दाने वाले का ये फल आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद, 80% तक फंक्शन करता है ठीक: स्टडी​

हेल्थ के हिसाब से देखा जाए तो हमेशा फलों को अपनी डाइट में ऐड करने की बात जरूर सामने आती है. सभी फलों के अपनेअपने गुण है, इनमें से अनार भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अब एक नई रिसर्च में अनार से जुड़े एक खास पदार्थ को लेकर दिल की बीमारी […]

हेल्थ के हिसाब से देखा जाए तो हमेशा फलों को अपनी डाइट में ऐड करने की बात जरूर सामने आती है. सभी फलों के अपनेअपने गुण है, इनमें से अनार भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अब एक नई रिसर्च में अनार से जुड़े एक खास पदार्थ को लेकर दिल की बीमारी के इलाज की नई उम्मीद जगी है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, अनार, अखरोट और कुछ खास फलों को खाने के बाद शरीर में एक पदार्थ बनता है, जिसे यूरोलिथिन ए कहा जाता है.

यह रिसर्च किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने की है. इसमें दिल की एक खास बीमारी पर ध्यान दिया गया, जिसे दिल की ऐसी कमजोरी कहा जा सकता है जिसमें दिल खून तो पंप करता है, लेकिन धड़कने के बाद ठीक से ढीला नहीं पड़ पाता. रिसर्च में पाया गया कि इस पदार्थ की वजह से दिल के काम करने के तरीके में 80 प्रतिशत तक सुधार देखा गया. हालांकि, यह सुधार अभी इंसानों में नहीं, बल्कि जानवरों पर किए गए प्रयोग में देखा गया है.

दिल में आखिर होती क्या है परेशानी?

हमारा दिल लगातार धड़कता रहता है. हर धड़कन के बाद दिल को कुछ समय के लिए ढीला होना पड़ता है, ताकि उसमें दोबारा खून भर सके. लेकिन इस बीमारी में दिल की मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और ठीक से ढीली नहीं पड़ पातीं. ऐसे में दिल के अंदर पर्याप्त मात्रा में खून नहीं भर पाता. इसका असर शरीर पर पड़ सकता है. मरीज को जल्दी थकान महसूस हो सकती है, सांस फूल सकती है और सामान्य काम या व्यायाम करने में भी परेशानी हो सकती है.

यूरोलिथिन ए कैसे करता है काम?

वैज्ञानिकों ने इसी समस्या को समझने और इसके संभावित इलाज की तलाश में यूरोलिथिन ए पर प्रयोग किया. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यूरोलिथिन ए शरीर में कुछ खाद्य पदार्थों को खाने के बाद बन सकता है. अनार, अखरोट और कुछ बेरीज इसके स्रोत हो सकते हैं. रिसर्च में पाया गया कि यह पदार्थ दिल और खून की नसों में मौजूद एक खास प्रोटीन को सक्रिय करता है. यह प्रोटीन दिल की मांसपेशियों को ठीक तरह से ढीला होने में मदद करता है.

दिखा 80 प्रतिशत तक सुधार

जानवरों पर किए गए प्रयोग में इस पदार्थ के इस्तेमाल के बाद हार्ट के काम करने से जुड़े कुछ मापों में 80 प्रतिशत तक सुधार देखा गया. इसके अलावा दिल के ऊतकों में बनने वाले नुकसानदायक निशान भी कम हुए. दिल की मांसपेशियों के जरूरत से ज्यादा मोटा होने में भी कमी देखी गई. रिसर्च में वैज्ञानिकों ने सिर्फ जानवरों पर ही प्रयोग नहीं किया. उन्होंने इंसानी कोशिकाओं से प्रयोगशाला में तैयार किए गए दिल के ऊतकों पर भी इस पदार्थ का परीक्षण किया.

इंसानों पर परीक्षण अभी बाकी है

इस प्रयोग में भी यूरोलिथिन ए से दिल के ऊतकों को बेहतर तरीके से ढीला होने में मदद मिली. इससे वैज्ञानिकों को उम्मीद मिली कि आगे चलकर इस पदार्थ पर इंसानों के इलाज के लिए भी काम किया जा सकता है. लेकिन अभी इसे दिल की बीमारी का इलाज नहीं माना जा सकता. इसके लिए इंसानों पर बड़े स्तर पर परीक्षण करना जरूरी होगा. इस रिसर्च का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दिल की बीमारी से परेशान व्यक्ति सिर्फ अनार खाना शुरू कर दे और उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी. वैज्ञानिकों ने भी अभी ऐसी कोई सलाह नहीं दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY