बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बेटा जेल में, बहू बाहर… कौन बनेगा विनीत मिनोचा की करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक? ये है कानून​ | UP IAS Transfer : यूपी में 2 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, मीना बाबूलाल और अमृत अभिजात को नई जिम्मेदारी​ | Vimal Elaichi Ad Controversy | शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने FDA नोटिस का दिया जवाब, दो एक्टर्स की सुनवाई पूरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs WI: मैच से पहले दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान, 1 बदलाव के साथ उतरेगा भारत!​

वेस्टइंडीज की टीम इस समय भारत दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम में 8 विकेट से जीता. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी […]

वेस्टइंडीज की टीम इस समय भारत दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम में 8 विकेट से जीता. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय टीम ने पहले वनडे में शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन टीम इंडिया की गेंदबाजी बेहद खराब रही थी, ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज रहे आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में 1 बदलाव करने का सुझाव दिया है.

नमन धीर की जगह मोहम्मद सिराज को Team India में मौका!

आकाश चोपड़ा ने कहा कि पहले वनडे में डेब्यू करने वाले नमन धीर की जगह पर मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे टीम की गेंदबाजी पहले से मजबूत हो सके. भारतीय टीम ने पहले वनडे में बेहद खराब गेंदबाजी की थी. कुलदीप यादव ही एकलौते ऐसे गेंदबाज थे, जिनकी गेंदबाजी में दम नजर आया था.

ऐसे में आकाश चोपड़ा चाहते हैं कि नमन धीर की जगह पर मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में शामिल किया जाए. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब पर बात करते हुए कहा कि

“मैं नमन धीर के खिलाफ नहीं हूं. वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन अभी भी पार्ट टाइम गेंदबाज हैं. इसलिए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को खिलाना चाहिए.”

दूसरे वनडे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल , विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल , नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार.

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल , विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल , नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, आकिब नबी, गुरनूर बरार,.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY