मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
डबल मर्डर से दहला सुल्तानपुर… टीचर दंपति की बेरहमी से हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव​ | Suzuki Hayabusa का Special Edition भारत में लॉन्च, ₹19.90 लाख कीमत; नए लुक के साथ आई दमदार बाइक​ | ‘सपनों में सिद्धार्थ मुझे अपने पास बुलाता है…’, प्रेमी की मौत का ऐसा सदमा, प्रेमिका ने लगा ली फांसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Rajya Sabha Election: स्मृति ईरानी का नाम चर्चा में, BJP की 8 सीटों के लिए 20 से ज्यादा दावेदार, सपा भी उतार सकती है 3 उम्मीदवार​

UP Rajya Sabha Election: में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल है। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 29 सितंबर से नामांकन शुरू हो रहा है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी हैं। बीजेपी में 8 सीटों के लिए 20 से ज्यादा नाम बीजेपी की हाल की बैठक में राज्यसभा और […]

UP Rajya Sabha Election: में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल है। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 29 सितंबर से नामांकन शुरू हो रहा है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी हैं।

बीजेपी में 8 सीटों के लिए 20 से ज्यादा नाम

बीजेपी की हाल की बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। राज्यसभा की 8 सीटों के लिए कई नाम सामने आए हैं। इनमें स्मृति ईरानी, कौशल किशोर, हरीश द्विवेदी, रेखा वर्मा, गीता शाक्य, राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, प्रियंका रावत, हरदीप सिंह पुरी, बृजलाल, प्रकाश पाल और दुर्विजय शाक्य समेत कई नेता शामिल बताए जा रहे हैं।

33 नामों का पैनल

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश बीजेपी ने 8 सीटों के लिए 33 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है।

अभी किसी नाम पर मुहर नहीं

बीजेपी ने फिलहाल अपने उम्मीदवारों के नाम आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व इन नामों में से उम्मीदवारों का सिलेक्शन करेगा। इसके लिए एक और मीटिंग भी हो सकती है।

सपा 3 सीटों पर उतार सकती है उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी भी राज्यसभा चुनाव में 3 उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से 3 नामांकन पत्र खरीदे जाने की बात सामने आई है। हालांकि अभी सपा ने अपने तीनों उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को वोटिंग होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों में से अधिकांश का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY