मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
असम के लोक संगीत से NASA के Cosmic Rhapsody तक, Joi Barua का सुरम्य सफर, जो संगीत को ले गया सितारों के पार​ | Honda ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगा 145 किमी, ₹5,000 में बुकिंग शुरू​ | ‘योगीजी को ही फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाए’… TV9 से बोले मंत्री संजय निषाद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सड़क किनारे धड़, 12 फुट दूर गड्ढे में सिर, कानपुर में कारोबारी का मिला सिरकटा शव​

कानपुर के बिल्हौर में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक युवा कारोबारी का सिरकटा शव मिला है. घटना मकनपुर रोड पर खुर्द खोजनपुर मोड़ के पास का है. यहां धड़ सड़क किनारे पड़ा था, जबकि सिर करीब 12 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस […]

कानपुर के बिल्हौर में मंगलवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक युवा कारोबारी का सिरकटा शव मिला है. घटना मकनपुर रोड पर खुर्द खोजनपुर मोड़ के पास का है. यहां धड़ सड़क किनारे पड़ा था, जबकि सिर करीब 12 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और फिर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फिलहाल पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक घूमने निकले लोगों ने सड़क के किनारे सिरकटा शव देखकर पुलिस को सूचना दी. इतने में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश में आसपास में सर्च किया. इस दौरान करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 1012 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में मुंड बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान कराई. इसमें पता चला कि शव मूल रूप से देवहा के रहने वाले युवा कारोबारी राज किशोर पटवा का है.

बिल्हौर में रह रहे थे कारोबारी

पुलिस के मुताबिक राजकिशोर यहां बिल्हौर कस्बे के वैष्णव नगर में अपनी पत्नी मधु और तीन बेटियों शुभी, अंशी व नैंसी के साथ रह रहे थे. सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की. परिजनों के मुताबिक राज किशोर महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी वस्तुओं का कारोबार करते थे. मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल लेकर देवहा गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे. करीब एक घंटे बाद उनके साथ हुई वारदात की जानकारी परिवार को मिली.

मौके पर मिली साइकिल

पुलिस को घटनास्थल पर मृतक की साइकिल भी मिली है. इसके अलावा सड़क किनारे शर्ट का फटा हुआ कॉलर और अंगौछा भी पड़ा मिला. बिल्हौर थाना पुलिस के साथ पहुंचे डीसीपी एसएम कासिम आबिदी और एसीपी अंकित कुमार ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि अभी तक वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. ऐसे में पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा अन्य डिजीटल एविडेंस भी तलाशे जा रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY