बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ODI में 12000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने Rohit Sharma, Guwahati में बना रिकॉर्ड​ | सलीम की हुई रिमझिम… इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश, जानें पुलिस को क्या दिए निर्देश​ | 1982 बैच के IAS, परिवार में पत्नी-बेटा… कौन थे रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल? भोपाल में घर के अंदर हुआ मर्डर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हाईटेंशन तार से टकराया टेंट; दूल्हे के भाई समेत 3 की मौत​

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ में शादी की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया. दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद मोहल्ले में छत पर टेंट लगाने के दौरान लोहे का बंबू हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि करंट की […]

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ में शादी की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया. दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद मोहल्ले में छत पर टेंट लगाने के दौरान लोहे का बंबू हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि मोहल्ले में एक घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं. इसी सिलसिले में घर की छत पर टेंट लगाया जा रहा था. टेंट लगाने के लिए लोहे का बंबू ऊपर उठाया जा रहा था. इसी दौरान वह पास से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तार से टकरा गया. तार के संपर्क में आते ही लोहे के बंबू में करंट उतर गया और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए.

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण टोल थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में उसे वक्त हड़कंप खुशिया मातम में बदल गई. शादी की तैयारी में टेंट लगाए जा रहे थे तभी हाई टेंशन तार के चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. साथ ही दूल्हे के भाई की महमूद कामिल इरफान की मौत हो गई है. घर में शादी की तैयारी चल रही थी.

हादसे के बाद मची अफरातफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दक्षिण टोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की जानकारी ली. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है. एक ही हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक चीखपुकार मच गई. परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हाल है. आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं.

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा

प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है. शुरुआती तौर पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने को हादसे की वजह बताया जा रहा है. पुलिस और बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे में मृतकों की पहचान और घायल व्यक्ति की स्थिति के संबंध में अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है. प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY