Bigg Boss 20: बिग बॉस में इस हफ्ते घर के नए कैप्टन का नाम सामने आ गया है। कैप्टेंसी टास्क के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा गया था, जिसमें एक टीम काजी और दूसरी Young DSA की थी। अब सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक कुशाल तंवर, जिन्हें घर में गुल्लू के नाम से जाना जाता है, ने यह टास्क जीत लिया है और वह नए कैप्टन बन गए हैं।

गुल्लू ने जीता कैप्टेंसी टास्क
‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टेंसी टास्क का नतीजा गुल्लू के पक्ष में गया। इस जीत के साथ वह एक बार फिर घर की कैप्टेंसी संभालेंगे। उनके कैप्टन बनने के बाद अब घर के समीकरण और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी भूमिका पर भी नजर रहेगी।
सोशल मीडिया पर आए अलगअलग रिएक्शन
गुल्लू के कैप्टन बनने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की अलगअलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने शो के फैसले को लेकर इसे बायस्ड बताया। वहीं, एक यूजर ने इसे काजी की टीम के लिए अच्छा बताया, लेकिन गुल्लू को बोरिंग कैप्टन कहा।
कुछ दर्शकों ने यह भी लिखा कि गुल्लू को दोबारा कैप्टन बनाया गया है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। हालांकि, ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया यूजर्स की राय हैं।
शादी को लेकर भी चर्चा में रहे गुल्लू
गुल्लू इससे पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आ चुके हैं। कुछ समय पहले पत्नी के साथ उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके शादीशुदा होने की चर्चा शुरू हुई। उस समय गुल्लू की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
हाल ही में काजी से बातचीत के दौरान गुल्लू ने अपनी शादी को लेकर बताया कि उनकी शादी हुई थी, लेकिन करीब पांच महीने बाद उनका तलाक हो गया था।
अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का किया जिक्र
गुल्लू ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘वो ब्रेकअप टाइम का हार्टब्रेक नहीं था, लेकिन फिर भी हार्टब्रेक था। मैं सबको नहीं बोल पाता था क्योंकि सबको गलत लगता था, लेकिन मेरे मुताबिक ये सही चीज थी मेरे लिए। मुझे अपने लिए वो स्टेप लेना था।’
अब Bigg Boss 20 में गुल्लू के कैप्टन बनने के बाद उनकी कप्तानी घर के माहौल और कंटेस्टेंट्स के समीकरण पर क्या असर डालती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें: