Indian Man Murder: बेहतर जिंदगी और परिवार के सुनहरे भविष्य की तलाश में ) पहुंचे के एल्विन प्रकाश कुंदर के साथ ऐसा खौफनाक हादसा कर दी गई। उनके शव के नौ टुकड़े किए गए और उन्हें दो बैग में भर दिया गया। बाद में उनका शव ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार में मिला।

इस हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल प्रकाश की पत्नी टीना कुंदर और उनके 10वीं में पढ़ने वाले बेटे को लेकर है। दोनों कहां हैं? क्या उनके साथ भी कोई अनहोनी हुई है या फिर इस मामले में कोई और कहानी सामने आएगी? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। मामले की जांच जारी है।
14 साल से शारजाह में काम कर रहे थे प्रकाश
एल्विन प्रकाश कुंदर मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुर के रहने वाले थे। बेहतर भविष्य की उम्मीद में वह कई साल पहले के शारजाह चले गए थे। यहां वह शारजाह एयरपोर्ट पर करीब 14 साल से काम कर रहे थे। प्रकाश अपनी पत्नी टीना कुंदर और बेटे के साथ शारजाह में रहते थे। टीना मूल रूप से उडुपी के उद्यावर की रहने वाली हैं और पेशे से स्कूल टीचर हैं। उनका बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता है।परिवार के अनुसार, प्रकाश पिछले साल दिसंबर में आखिरी बार शारजाह से भारत आए थे। इसके बाद वह वापस UAE लौट गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ महीनों बाद उनके साथ ऐसी दर्दनाक घटना हो जाएगी।
अजीब मैसेज से परिवार को हुआ शक
प्रकाश के भाई अनिल प्रशांत कुंदर के अनुसार, उन्होंने 20 जुलाई के आसपास अपने भाई से संपर्क करने की कोशिश की थी। प्रकाश ने फोन नहीं उठाया, लेकिन एक टेक्स्ट मैसेज भेजकर बताया कि वह ठीक हैं। हालांकि, परिवार को यह बात कुछ अजीब लगी। इसकी वजह यह थी कि प्रकाश आमतौर पर वॉयस मैसेज के जरिए बातचीत करते थे। ऐसे में उनका केवल टेक्स्ट मैसेज भेजना परिवार के लिए असामान्य था। करीब एक हफ्ते बाद अनिल ने दोबारा प्रकाश को फोन किया, लेकिन इस बार भी कोई जवाब नहीं मिला। भाई से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनकी चिंता बढ़ने लगी।
फ्लैट पर पहुंचने पर मिली चौंकाने वाली जानकारी
प्रकाश का कोई सुराग नहीं मिलने पर अनिल ने शारजाह में उनके क्लासमेट मनोहर से संपर्क किया। उन्होंने मनोहर से प्रकाश के बारे में पता लगाने की बात कही। जानकारी के अनुसार, मनोहर उस फ्लैट पर पहुंचे, जो कंपनी ने प्रकाश को रहने के लिए दिया था। वहां मौजूद वॉचमैन ने बताया कि प्रकाश भारत लौट गए हैं। कंपनी के HR विभाग ने भी शुरुआत में परिवार को यही जानकारी दी। लेकिन अनिल को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने कंपनी को बताया कि प्रकाश भारत नहीं लौटे हैं और उनसे अपने भाई के बारे में जानकारी जुटाने की बात की है।इसके बाद पासपोर्ट की जांच की गई, जिसमें पता चला कि प्रकाश अभी भी शारजाह में ही थे। इस जानकारी के सामने आने के बाद उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।
ओमान जाने वाले रास्ते पर कार में मिला शव
प्रकाश की तलाश के दौरान एक ऐसी जानकारी सामने आई, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार के अंदर प्रकाश का शव मिला था। उनके भाई अनिल के अनुसार, शव के नौ टुकड़े किए गए थे और उन्हें दो बैग में भरकर रखा गया था। बाद में शव की पहचान एल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई। इस वारदात को लेकर शारजाह के अधिकारी जांच कर रहे हैं। हालांकि, अब तक सार्वजनिक रूप से संदिग्धों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
पत्नी और बेटा कहां हैं?
प्रकाश की हत्या के बाद उन की पत्नी टीना और बेटे का पता नहीं चलना इस मामले का सबसे रहस्यमय बना रहा है। दोनों के ठिकाने को लेकर अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ खबरों में आशंका जताई गई है कि टीना और उनका बेटा शारजाह से निकलकर भारत आ गए होंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों फिलहाल कहां हैं। इस बीच, पत्नी की संभावित भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लेकिन अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं हुआ है, जिससे हत्या में उनकी संलिप्तता साबित होती हो। इसलिए इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। परिवार का कहना है कि उन्हें प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद या झगड़े की जानकारी नहीं थी।
ये भी पढ़ें:
परिवार को भारत लाए जाने वाले शव का इंतजार
प्रकाश की मौत की खबर मिलने के बाद से उनका परिवार सदमे में है। उनके भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने उडुपी के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में मदद मांगी है। परिवार फिलहाल UAE में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहा है, ताकि प्रकाश के शव को भारत लाया जा सके और उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। परिजनों ने शारजाह के अधिकारियों से हत्या से जुड़े घटनाक्रम, शव मिलने की परिस्थितियों और प्रकाश की पत्नी व बेटे के ठिकाने के बारे में अधिक जानकारी देने की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले में कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। प्रकाश की हत्या किसने और क्यों की? उनकी पत्नी और बेटा कहां हैं? क्या इन सवालों के जवाब जांच के दौरान सामने आएंगे? परिवार को अब जांच पूरी होने और सच्चाई सामने आने का इंतजार है।
ये भी पढ़ें: