मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
डबल मर्डर से दहला सुल्तानपुर… टीचर दंपति की बेरहमी से हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव​ | Suzuki Hayabusa का Special Edition भारत में लॉन्च, ₹19.90 लाख कीमत; नए लुक के साथ आई दमदार बाइक​ | ‘सपनों में सिद्धार्थ मुझे अपने पास बुलाता है…’, प्रेमी की मौत का ऐसा सदमा, प्रेमिका ने लगा ली फांसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मायावती ने चंद्रशेखर को कहा BJP का एजेंट, EVM में धांधली करके जितवाया नगीना से चुनाव​

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पहली बार नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर सीधे हमला बोला है. मायावती ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद को बीजेपी ने जितवाया और उनका अपना कोई जनाधार नहीं है. उन्होंने दलित समाज से अपील की कि वे नगीना सांसद के बहकावे में न आएं. मायावती ने यह […]

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पहली बार नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर सीधे हमला बोला है. मायावती ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद को बीजेपी ने जितवाया और उनका अपना कोई जनाधार नहीं है. उन्होंने दलित समाज से अपील की कि वे नगीना सांसद के बहकावे में न आएं. मायावती ने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद धरनाप्रदर्शन कराकर युवाओं पर मुकदमे दर्ज करवाते हैं, जबकि उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश करनी चाहिए.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, ‘BSP ने शुरू से ही EVM के द्वारा वोटिंग कराने का खुलकर विरोध किया है… BSP ने EVM द्वारा चुनाव की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने EVM प्रक्रिया को खत्म करने की जगह EVM के साथ एक VVPAT मशीन लगाए जाने की प्रक्रिया लागू करने का आदेश दे दिया… इस VVPAT के लगाए जाने का कोई भी फायदा नहीं हुआ क्योंकि EVM मशीन से गिनती के दौरान सभी VVPAT के वोट नहीं गिने जाते हैं.’

पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, ‘देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर सभी का विश्वास दोबारा कायम हो सके इसके लिए बीएसपी की यह मांग है कि EVM से चुनाव तुरंत बंद किया जाए और बैलेट पेपर से ही वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो… SIR को लेकर जो भी भ्रांतियां फैली हुई हैं, उन्हें भी जरूर दूर किया जाए…’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY