बुधवार, 23 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Indian Man Murder: UAE में भारतीय का मर्डर, शव के 9 टुकड़े कर बैग में भरे, पत्नी और बेटा लापता, कई सवाल अनसुलझे​ | मिराजियो ने नवी मुंबई में खोला दूसरा स्टोर, डिजिटल से फिजिकल रिटेल तक बढ़ा सफर​ | भाई की आत्मा, तंत्र-मंत्र और एक सिरफिरे की सनक… 5 मौतों का वो रहस्य, जिसके चलते आजमगढ़ में हुआ हत्याकांड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

23 सितंबर से शुरू हुआ Raj Panchak, 28 सितंबर तक, 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम​

हिंदू धर्म में हर एक तिथि का विशेष महत्व होता है। कोई भी नया या शुभ काम शुरु करने से पहले शुभ मुहूर्त जरुर देखा जाता है। ऐसी कुछ अवधि हैं, जिनमें मांगलिक कार्यों को रोकने की सख्त मनाही होती है। इन्हीं में से एक ‘पंचक’ है। आज यानी 23 सितंबर से पंचक काल की […]

हिंदू धर्म में हर एक तिथि का विशेष महत्व होता है। कोई भी नया या शुभ काम शुरु करने से पहले शुभ मुहूर्त जरुर देखा जाता है। ऐसी कुछ अवधि हैं, जिनमें मांगलिक कार्यों को रोकने की सख्त मनाही होती है। इन्हीं में से एक ‘पंचक’ है।

आज यानी 23 सितंबर से पंचक काल की शुरुआत हो रही है। वैदिक पंचांग के अनुसार, धनिष्ठा से लेकर रेवती तक के पांच नक्षत्रों के इस समूह को पंचक कहा जाता है और यह 5 दिनों के लिए लगता है।

जाने राज पंचक का समय और महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक का नाम इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस दिन शुरु हो रहा है। इस बार पंचक बुधवार से शुरु हो रहा है, इसलिए इसे ‘राज पंचक’ कहा जाता है। यह 23 सितंबर की रात 9 बजकर 57 मिनट से आरंभ होकर 28 सितंबर की सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।

असल में राज पंचक को अन्य पंचकों की तुलना में शुभ और दोषमुक्त माना जाता है। लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक चाहे कोई भी हो, कुछ विशेष कार्यों से हमेशा बचने की सलाह ही दी जाती है।

पंचक के दौरान न करें ये काम

ध्यान रहें कि इन 5 दिनों में दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करने से बचें, क्योंकि यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है।

पंचक में घर की छत ढलवाने की मनाही होती है। माना जाता है कि इससे घर में क्लेश उत्पन्न होता है और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

इस समय घर में घास, लकड़ी या जलने वाली कोई भी चीज भारी मात्रा में इकट्ठी नहीं करनी चाहिए।

इस दौरान चारपाई या पलंग बनवाना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह किसी बड़े संकट को बुलाने जैसा है।

पंचक के समय किसी भी तरह के नए निर्माण कार्य की शुरुआत या नए औजार और भारी मशीनरी से संबंधित कोई भी काम इस समय टाल देना ही श्रेष्ठ माना जाता है।

पंचक के प्रभाव से कैसे बचें?

प्रतिदिन सुबह स्नान करके तांबे के लोटे में पानी, थोड़ासा लाल चंदन और रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

पंचक के समय हनुमान चालीसा का नियमित रुप से पाठ करें।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

अपनी क्षमता के अनुसार, इस दौरान किसी भी जरुरतमंद के दान देना काफी शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY