रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
सब कुछ भारत के हाथ से निकल रहा था, फिर कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेकर मचा दी खलबली!​ | नेल एक्सटेंशन कराया है तो न करें ये गलतियां, हजारों रुपयों पर फिर जाएगा पानी​ | Bahraich Rain: बहराइच में आंधी-बारिश से बिजली के करीब 1 हजार पोल गिरे, फसलें बर्बाद, 5 लोगों की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Honda की नई SUV में नहीं मिलेगा कंपनी का अपना इंजन! बाहर से आएगा पावरट्रेन, जानें क्यों​

Honda Cars India अगले कुछ सालों में 4 मीटर से छोटी एक नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस SUV को कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ बाजार में उतार सकती है. अब सामने आई एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Honda अपने इस प्रोजेक्ट के […]

Honda Cars India अगले कुछ सालों में 4 मीटर से छोटी एक नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस SUV को कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ बाजार में उतार सकती है. अब सामने आई एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Honda अपने इस प्रोजेक्ट के लिए Horse Powertrain से 1.2 लीटर का नया इंजन लेने को लेकर बातचीत कर रही है.

इस इंजन को आने वाली सब4 मीटर SUV में इस्तेमाल किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे पेट्रोल के साथसाथ Hybrid और CNG सेटअप में भी इस्तेमाल किए जाने की संभावना है. अगर ऐसा होता है, तो Honda की नई SUV ग्राहकों को एक ही मॉडल में अलगअलग फ्यूल ऑप्शन दे सकती है.

कौन है हॉर्स पावरट्रेन?

हॉर्स पावरट्रेन को पेट्रोल और बनाने के लिए जाना जाता है. यह Renault Group और Geely का जॉइंट वेंचर है, जिसमें Saudi Aramco भी शेयरहोल्डर है.

कंपनी पहले से ही भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉर्स पावरट्रेन भारतीय कार कंपनियों के साथ अपने ग्राहक बढ़ाना चाहती है और देश में इंजन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना पर भी काम कर रही है. भारत में इंजन का लोकल प्रोडक्शन शुरू होने से कार कंपनियों को लागत कम रखने में मदद मिल सकती है.

Renault Duster में भी इस्तेमाल होगा हॉर्स का इंजन

का इंजन भारत में आने वाली नई Renault Duster Hybrid में भी देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, Duster Hybrid में कंपनी का 1.8 लीटर Hybrid इंजन इस्तेमाल किया जाएगा. इस सेटअप में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है.

Honda को क्यों चाहिए नया इंजन?

फिलहाल Honda Cars India के पास 1.2 लीटर 4सिलेंडर और 1.5 लीटर 4सिलेंडर iVTEC पेट्रोल इंजन हैं. 1.2 लीटर इंजन Amaze में और 1.5 लीटर इंजन City और Elevate में इस्तेमाल होता है.

आने वाले समय में सख्त होने वाले एमिशन और फ्यूल एफिशिएंसी नियमों को देखते हुए कंपनी इन मौजूदा इंजनों को भी अपडेट करने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही Honda नए सेगमेंट में एंट्री के लिए अलगअलग पावरट्रेन पर भी काम कर रही है.

भारत में CNG और Hybrid जैसी टेक्नोलॉजी की मांग बढ़ने के साथ कंपनी के लिए एक ऐसा इंजन प्लेटफॉर्म तैयार करना जरूरी हो सकता है, जिसे अलगअलग फ्यूल टेक्नोलॉजी के साथ इस्तेमाल किया जा सके. ऐसी टेक्नोलॉजी को पूरी तरह खुद तैयार करने में काफी निवेश और समय लग सकता है. इसलिए Honda तैयार मल्टीफ्यूल इंजन फैमिली लेने पर विचार कर सकती है.

2028 तक आ सकती है Honda की नई कॉम्पैक्ट SUV

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honda की नई सब4 मीटर SUV को 2028 तक लॉन्च किया जा सकता है. यह SUV उस प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है, जिसका इस्तेमाल इंडोनेशिया में नई जनरेशन WRV को तैयार करने के लिए किया जा रहा है.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Tata Technologies इस SUV के डिजाइन और इंजीनियरिंग से जुड़े काम में योगदान दे रही है. वहीं, इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम पर TCS के काम करने की संभावना जताई गई है.

Honda अपने नए मॉडल को तैयार करने में लगने वाला समय भी कम करना चाहती है. कंपनी का टारगेट फुल मॉडल चेंज के डेवलपमेंट साइकल को करीब 49 महीने से घटाकर लगभग 30 महीने करना है. इसके लिए डिजाइन, टेस्टिंग और सप्लायर डेवलपमेंट जैसे कामों को एक साथ आगे बढ़ाने की रणनीति अपनाई जा सकती है.

इन SUVs से होगा मुकाबला

Honda की यह नई सब4 मीटर SUV बाजार में Hyundai Venue, Tata Nexon और Maruti Suzuki Brezza जैसी पॉपुलर SUVs को टक्कर देगी. इसके अलावा आने वाले समय में नई Kia Sonet, Renault Bridger और Mahindra Vision S जैसे मॉडल भी इसके मुकाबले में हो सकते हैं.

हालांकि, Honda की नई SUV के इंजन, पावरट्रेन और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी सामने आई ज्यादातर जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है. कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इन डिटेल्स की पूरी पुष्टि हो पाएगी.

यह भी पढे़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY