शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ग्राइंडर में लगा खून, प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग… प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया सस्पेंस​ | Workout Tips: खाली पेट एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट​ | दुनिया की दो महाशक्तियों में ऐतिहासिक डील! 30 अरब डॉलर का टैरिफ कट और AI डायलॉग पर अमेरिका-चीन तैयार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IPL में सट्टा, कैसिनो में 20 लाख का नुकसान और… अय्याशी के चक्कर में बेटे ने रची थी पिता विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश​

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने जो कहानी आई है, उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. पुलिस के मुताबिक, विनीत की हत्या की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके बेटे सुब्रत ने रची थी. पुलिस का दावा है […]

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने जो कहानी आई है, उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. पुलिस के मुताबिक, विनीत की हत्या की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके बेटे सुब्रत ने रची थी. पुलिस का दावा है कि सुब्रत अपने पिता की संपत्ति का इकलौता वारिस बनना चाहता था और कर्ज के दबाव के बीच उसने हत्या की योजना तैयार की.

इसके साथ ही सुब्रत अय्याशी की जिंदगी जीना चाहता था. पुलिस के अनुसार, सुब्रत ने पूर्व नौकर विशाल से पिता की हत्या के बारे में बात की थी. बातचीत के दौरान विशाल ने कथित तौर पर कहा कि जब वह सुब्रत के लिए अपनी जान तक दे सकता है तो हत्या करना भी उसके लिए बड़ी बात नहीं होगी. नौकर ने कहा था, आपके लिए तो मैं अपनी जान दे सकता हूं, यहां तो जान लेनी है. इसके बाद हत्या के बदले उसे छह लाख रुपये देने की बात तय हुई. साथ ही, विशाल पर पहले से करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने का भरोसा भी सुब्रत ने दिया.

करीब दो लाख रुपये एडवांस दिए गए थे

पुलिस का कहना है कि करीब दो लाख रुपये एडवांस दिए गए थे. जांच में यह भी सामने आया कि सुब्रत पर पहले से काफी कर्ज था. पुलिस के मुताबिक, उसने आईपीएल मैचों में सट्टा और कैसीनो में करीब 20 लाख रुपये गंवाए थे. इसके अलावा उसने अलगअलग लोगों और वित्तीय संस्थानों से भी रकम उधार ले रखी थी. इसी आर्थिक दबाव के बीच उसने पिता से मदद मांगी, लेकिन मदद नहीं मिलने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ.

पुलिस के अनुसार, इसके बाद सुब्रत ने करीब तीन महीने तक हत्या की योजना पर काम किया. शुरुआत में हत्या को स्वाभाविक मौत जैसा दिखाने की योजना थी. बाद में तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने की बात तय हुई. हालांकि घटनाक्रम बदल गया और मामले में चाकू का इस्तेमाल हुआ. इस केस में पुलिस की शुरुआती जांच भी सवालों के घेरे में रही. हत्या के बाद विशाल और राजकिशोर की गिरफ्तारी हुई और उनके बयानों के आधार पर विनीत की बहू शालू समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया गया था.

पुलिस को शालू के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर संदेह हुआ

बाद की जांच में पुलिस को शालू के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर संदेह हुआ. करीब 18 दिन बाद उसे निर्दोष मानने की दिशा में जांच आगे बढ़ी. पुलिस का कहना है कि बुधवार रात पूछताछ में सुब्रत ने घटना की पूरी साजिश बताई और शालू को बेगुनाह बताया. लेकिन इस पूरी योजना में एक अहम सुराग उसके अपने घर से मिला.

पुलिस के मुताबिक, सुब्रत अपने फ्लैट के कमरे में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग करने वाले DVR को बंद करते समय कैमरे में ही कैद हो गया. यही फुटेज जांच में उसके खिलाफ महत्वपूर्ण सुराग बनी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY