सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘आजम-अतीक-मुख्तार, चलाते थे अखिलेश सरकार’, यूपी में सपा के खिलाफ लगे पोस्टर​ | Love Horoscope For 21 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 21 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | Gold Silver Price: दो दिन की तेजी के बाद सोना ₹1,300 और चांदी ₹1,800 सस्ती, जानिए आज के भाव|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mumbai BMW Accident: मुंबई कोस्टल रोड पर मौत बनकर दौड़ी BMW, 5 को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत​

Mumbai BMW Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में […]

Mumbai BMW Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सुबह करीब 5:20 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार, 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। दुर्घटना से हाजी अली की ओर जाने वाले कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने लोटस जेट्टी के पास हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, BMW कार तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान उसने सड़क पर मौजूद पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

हादसे की सूचना मिल ने के बाद घायलों को इलाज के लिए नायर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय शनाय गज्जल, 17 वर्षीय धीर्या सेठ और करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, करीब 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  

चालक हिरासत में, हादसे की जांच जारी

हादसे के बाद पुलिस ने BMW चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई और इसमें चालक की क्या भूमिका रही। 

ये भी पढ़ें: 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY