शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, आश्रम में हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस​ | Italy School Burqa Ban: इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन, नियम तोड़ने पर 1 लाख रुपए तक जुर्माना, 30% तक छात्रों की सीमा​ | Meerut News: मां की मौत के बाद घर में मातम, बाहर खड़ी कार उठा ले गई RTO टीम; मालिक बोला- गाड़ी में कैश था​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav​

मुश्ताख खान के निधन की खबर से अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव को गहरा सदमा लगा है। राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि निधन से महज दो घंटे पहले ही उनकी मुश्ताख खान से मुलाकात हुई थी। उन्होंने अपनी आखिरी मुलाकात का किस्सा भी साझा किया और अभिनेता को […]

मुश्ताख खान के निधन की खबर से अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव को गहरा सदमा लगा है। राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि निधन से महज दो घंटे पहले ही उनकी मुश्ताख खान से मुलाकात हुई थी। उन्होंने अपनी आखिरी मुलाकात का किस्सा भी साझा किया और अभिनेता को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

निधन से दो घंटे पहले मुश्ताख खान से मिले थे राजपाल यादव

‘भूल भुलैया’ के अभिनेता राजपाल यादव ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर मुश्ताख खान को याद करते हुए एक पोस्ट साझा की। उन्होंने मुश्ताख खान की मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की और अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में बताया।

राजपाल यादव ने लिखा, “मैं दिन में ही मुश्ताख भाई से मिलकर आया हूं। उनसे बातें की, उन्होंने मुझे देखकर मुझसे हाथ भी मिलाया। पूरी बातचीत उन्होंने सुनी और उस पर रिएक्ट किया।”

राजपाल यादव ने आगे लिखा, “मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि जिस शख्स से मैं दो घंटे पहले मिला था, जिससे मैंने हाथ मिलाया था, अब वह हमारे बीच नहीं रहे।”

नियति के सामने कुछ नहीं कर सकते

राजपाल यादव ने मुश्ताख खान को याद करते हुए कहा कि इंसान नियति के सामने कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने लिखा कि मुश्ताख खान हमेशा लोकप्रिय रहे और उनके काम के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

राजपाल यादव ने भारी मन से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मुस्ताख भाई हमेशा पॉपुलर थे और हमेशा उन्हें उनके काम के लिए याद रखा जाएगा। मैं भारी दिल से आपको श्रद्धांजलि दे रहा हूं।”

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे मुश्ताख खान

मुश्ताख खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर होने के बाद उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके कारोबारी साझेदार शिवम ने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में की थी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY